.
इंदौर

सप्तदिवसीय ‘श्री शुभ यज्ञोपवीत प्रस्ताव’ जयश्रीवल्लभ के गगनभेदी उद्घोष के साथ अत्यंत भव्यता और दिव्यता से संपन्न हुआ

वल्लभ आचार्य और वैष्णवजन एकत्रित

.

धूमधाम से संपन्न हुआ वल्लभकुल परिवार का ‘शुभ यज्ञोपवीत प्रस्ताव’, जयश्रीवल्लभ के उद्घोष से गुंजायमान हुआ वातावरण

Photo 3 1 Photo 1 1 Photo 2 1 Photo 2 Photo 5 Photo 4

इंदौर – वल्लभकुल परिवार के आंगन में चल रहा सप्तदिवसीय ‘श्री शुभ यज्ञोपवीत प्रस्ताव’ जयश्रीवल्लभ के गगनभेदी उद्घोष के साथ अत्यंत भव्यता और दिव्यता से संपन्न हुआ। इस आध्यात्मिक महोत्सव के अंतिम दिन पूज्यपाद गोस्वामी 108 श्री दिव्येशकुमारजी महाराजश्री के आत्मज चि. प्रियव्रजराय बावाश्री एवं भाणेज चि. श्री सौहार्दजी शर्मा का विधि-विधान के साथ शुभ यज्ञोपवीत संस्कार सिद्ध हुआ।

सात दिनों तक चले इस आयोजन में संपूर्ण भारत से वल्लभ आचार्य और वैष्णवजन एकत्रित

विनोद गोयल

हुए। नित्य श्री गोवर्धननाथजी मंदिर में विविध मनोरथों के अलौकिक दर्शन हुए। आयोजन के दौरान हुई वर्षा ने श्रद्धालुओं को साक्षात् श्री यमुनाजी की उपस्थिति का साक्षात् अहसास कराया। बाहर से पधारे कलाकारों ने अपनी उम्दा और भावपूर्ण प्रस्तुतियों से महोत्सव में चार चाँद लगा दिए।

यज्ञोपवीत प्रस्ताव सेवानुरागी समिति के रितेश मंत्री , प्रमोद नागर मनोज नागर सुरेश ठाकुर ने हर्ष व्यक्त करते हुए बताया कि पुष्टिमार्गीय परंपराओं का यह संगम हजारों वैष्णवजनों के हृदय पर एक अमिट छाप छोड़ गया है। महोत्सव के साक्षी बने हजारों श्रद्धालुओं ने स्वयं को सौभाग्यशाली माना। यह प्रसंग वल्लभकुल के इतिहास में वर्षों तक अपनी दिव्यता के लिए याद किया जाएगा।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!