इंदौर

पूरे देश की निगाहें इंदौर पर, उसी के अनुरूप यात्रा निकाले कार्यकर्ता – सतीश उपाध्याय

इंदौर की अतिथि सत्कार की परम्परा के अनुरूप होगा यात्रा का भव्य स्वागत- सुमित मिश्रा

*भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी  सतीश उपाध्याय एवं प्रदेश संगठन महामंत्री  हितानंद ने इंदौर भाजपा कार्यालय में यूनिटी मार्च को लेकर संभागीय बैठक को संबोधित किया*

*पूरे देश की निगाहें इंदौर पर, उसी के अनुरूप यात्रा निकाले कार्यकर्ता – सतीश उपाध्याय*

*यात्रा के माध्यम से जन जन तक पहुंचे एकता का संदेश यही सरदार पटेल को सच्ची श्रद्धांजलि –  हितानंद*

इंदौर की अतिथि सत्कार की परम्परा के अनुरूप होगा यात्रा का भव्य स्वागत- सुमित मिश्रा

इंदौर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी  सतीश उपाध्याय एवं प्रदेश संगठन महामंत्री  हितानंद ने आज इंदौर भाजपा कार्यालय में सरदार वल्ल्भभाई पटेल की 150 वीं जयंती के अंतर्गत  सरदार 150 यूनिटी मार्च को लेकर संभागीय बैठक  को संबोधित किया।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री  गौरव रणदिवे, नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, जिला अध्यक्ष श्रवण सिंह चावड़ा, संभाग प्रभारी रणवीर सिंह रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री निशांत खरे,  सुरेंद्र शर्मा, यूनिटी मार्च प्रदेश संयोजक  जीतू जिराती, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष  जयपाल सिंह चावड़ा, विधायक रमेश मेंदोला,  गोलू शुक्ला, श्रीमती मालिनी गौड,  महेंद्र हार्डिया,  मधु वर्मा, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष  वैभव पंवार, राजो मालवीय, जयदीप पटेल, संगीता , धार जिला अध्यक्ष नीलेश भारती सहित युवा मोर्चा के संभाग के अपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित थे।
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी  सतीश उपाध्याय ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश को एक सूत्र में पिरोया, अनेक रियासतों का भारत में विलय कराया। उनकी 150 वीं जयंती के अवसर पर यूनिटी मार्च का आयोजन किया जा रहा है। देशभर में छोटी-बड़ी मिलाकर 1500 यात्राओं का लक्ष्य रखा गया है, जिनमें से सोमवार सुबह तक 700 यात्राओं का आयोजन किया जा चुका है। हालांकि यह सरकारी आयोजन है, लेकिन हमें सरकारी तंत्र के साथ समन्वय करते हुए उत्साहपूर्वक इसकी तैयारी करना है और इस आयोजन को सफल बनाना है। यह यात्रा हमारे लिए समाज के साथ जुड़ने का बड़ा अवसर है। उन्होंने कहा कि नागपुर से 24 नवंबर को शुरू होकर यह यात्रा 25 नवंबर को इंदौर आएगी। यहां से 26 नवंबर को यात्रा आगे के लिए रवाना होगी और इस दिन बड़ा कार्यक्रम होगा। उन्होंने कहा कि यात्रा में युवा मोर्चा की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण रहने वाली है।

भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का व्यक्तित्व जितना विराट था, उतने ही भव्य स्वरूप में प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी उनकी स्मृतियों को संजोने का प्रयास कर रहे हैं। सरदार पटेल की 150 वीं जयंती के अवसर पर निकलने वाला यूनिटी मार्च इन्हीं प्रयासों की एक कड़ी है। उन्होंने कहा कि यूनिटी मार्च 24 नवंबर को महाराष्ट्र के नागपुर से रवाना होगा और पांढुर्ना, मुलताई, बैतूल, हरदा, खातेगांव होते हुए इंदौर पहुंचेगा। यहां से धार-झाबुआ होकर यह यात्रा गुजरात के दाहोद पहुंचेगी। वहां से सरदार पटेल की जन्मस्थली करमसद होते हुए यह यात्रा कावड़िया स्थित स्टेच्यू ऑफ यूनिटी पहुंचेगी। इस यात्रा में मध्यप्रदेश के प्रत्येक जिले से 2 कार्यकर्ता भाग लेंगे।  हितानंद ने कहा कि जिस तरह से मध्यप्रदेश भाजपा का संगठन पूरे देश में संगठन कार्य के लिए विख्यात है, उसी तरह से मध्यप्रदेश में मालवा और इंदौर का संगठन जाना जाता है। स्वच्छता के लिए देशभर में मशहूर इंदौर के कार्यकर्ताओं को अब इस यात्रा की मेजबानी का अवसर मिल रहा है। हमें इस यात्रा में शामिल यात्रियों के ठहरने, भोजन आदि की व्यवस्था करना है, इसके अलावा यात्रा के दौरान होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तैयार करना है। इसलिए सभी कार्यकर्ता मिलजुलकर इस यात्रा को प्रभावी बनाने के लिए अपनी-अपनी भूमिका का निर्वहन करें। सरदार पटेल ने रियासतों को जोड़कर एकता का संदेश दिया, अब यही एकता का संदेश और सरदार पटेल के विचार यात्रा के माध्यम से जन जन तक पहुंचे, यही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल देश के युवाओं के प्रणेता है, इस यात्रा के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार पटेल के एकता के संकल्प को आगे बढ़ाया है, इंदौर अतिथि देवों भव: इंदौर की परंपरा है, उसी के अनुरूप पदयात्रियों का भी स्वागत सत्कार किया जाएगा।

Show More

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!