.
इंदौर

विद्याधाम पर महाष्टमी के उपलक्ष्य में दी गईविशेष आहुतियां

सग्रहमख शतचंडी महायज्ञ में अब तक 1.51 लाख आहुतियां सम्पन्न – पूर्णाहुति अपरान्ह 3 बजे से

.

विद्याधाम पर महाष्टमी के उपलक्ष्य में दी गईविशेष आहुतियां

, आज सुबह श्रीराम महायज्ञ भी

सग्रहमख शतचंडी महायज्ञ में अब तक 1.51 लाख आहुतियां सम्पन्न – पूर्णाहुति अपरान्ह 3 बजे से

 

इंदौर। विमानतल मार्ग स्थित श्री श्रीविद्याधाम पर चैत्र नवरात्रि महोत्सव में महाअष्टमी पर गुरुवार को महामंडलेश्वर स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती के सानिध्य एवं आचार्य पं. राजेश शर्मा के निर्देशन में चल रहे सग्रहमख शतचंडी महायज्ञ में ललिता सहस्त्रार्चन से विशेष आहुतियां समर्पित की गई। सौभाग्यवती एवं कन्या पूजन भी किया गया। यहां 21 विद्वानों के मार्गदर्शन में 21 यजमान युगलों द्वारा विश्व शांति एवं जन कल्याण की कामना से मां को प्रिय व्यंजनों की आहुतियां समर्पित की गई। शुक्रवार को महानवमी पर भी विशेष आहुतियां समर्पित होंगी, दोपहर 12 बजे श्री राम जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इसके पूर्व सुबह 9 बजे से श्रीराम महायज्ञ भी होगा। शतचंडी महायज्ञ की पूर्णाहुति दोपहर 3 बजे से होगी। महायज्ञ में अब तक 1 .51 लाख आहुतियां संपन्न हो चुकी हैं।

आश्रम परिवार के सुरेश शाहरा, पं. दिनेश शर्मा एवं राजेन्द्र महाजन ने बताया कि महाष्टमी के उपलक्ष्य में स्वाहाकार की मंगल ध्वनि के बीच मालपुए, खीरान, गन्ना, त्रिमधु, पान, शहद, कमलगट्टा एवं मां को प्रिय व्यंजनों से यज्ञशाला में आहुतियां समर्पित की गई। इस दौरान समूची यज्ञशाला एवं आश्रम परिसर यज्ञ देवता के जयघोष एवं मंत्रों से गुंजायमान बना रहा। यजमान समूह के 21 युगलों ने महायज्ञ में आहुतियां समर्पित की। संध्या को 108 दीपों से आचार्य पं. राजेश शर्मा एवं आचार्य पं. राहुल कृष्ण शास्त्री द्वारा आरती की गई। अब शुक्रवार को राम नवमी पर भी विशेष आहुतियां समर्पित होंगी। महायज्ञ की पूर्णाहुति राम नवमी पर 27 मार्च को प्रातः 9 बजे से श्रीराम यज्ञ का शुभारंभ होगा। दोपहर 12 बजे भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया जाएगा, जबकि सग्रहमख शतचंडी महायज्ञ की पूर्णाहुति अपरान्ह 3 बजे होगी। आश्रम पर चल रहे चैत्र नवरात्रि महोत्सव में प्रतिदिन भगवती का नित्य नूतन श्रृंगार भी किया जा रहा है। गुरुवार को भी भगवती के श्रृंगार दर्शन हेतु भक्तों का मेला जुटा रहा। आश्रम पर शुक्रवार को सुबह 6 बजे से वैदिक संध्या वंदन, 7 बजे से वेदपाठ, राजोपचार, अभिषेक एवं आरती, 9 बजे श्रृंगार आरती, सग्रहमख शतचंडी महायज्ञ, 9.30 बजे रामचरित मानस नवान्ह पारायण, दोपहर 12 बजे राम जन्मोत्सव, दोपहर 2 बजे सामूहिक दुर्गा सप्तशती पाठ, सायं 6 बजे से ललिता सहस्त्र नामावली से लक्ष्यार्चन आराधना एवं सायं 7.30 बजे 108 दीपों से महाआरती होगी।

आश्रम पर गुरुवार, 2 अप्रैल को हनुमान जयंती महोत्सव की तैयारियां भी शुरू हो गई है। हनुमान जयंती पर सुबह 6 बजे षोडशोपचार पूजन, अभिषेक, चोला श्रृंगार एवं जन्मोत्सव के बाद सांय 7.30 बजे महाआरती तथा प्रसाद वितरण के आयोजन होंगे। संध्या को सुंदर कांड का पाठ रात 8 बजे से होगा।

 

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!