
राजमाता अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में विशेष आवरण का अनावरण
इंदौर। राजमाता अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में विशेष आवरण का अनावरण डाक विभाग द्वारा इंदौर जी.पी.ओ. के फिलाटेलिक ब्यूरो में राजमाता अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर एक विशेष आवरण का अनावरण किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती प्रीती अग्रवाल, पोस्टमास्टर जनरल, इंदौर परिक्षेत्र द्वारा की गई। अपने उद्बोधन में बताया कि माता अहिल्याबाई खुद न केवल एक योग्य शासक थी बल्कि अपने लोगो के लिए एक संरक्षक एवं मार्गदर्शक भी थी | यह विशेष आवरण फिलाटेलिक ब्यूरो, इंदौर में संग्रहकर्ताओं हेतु उपलब्ध रहेगा।
शिवांसु कुमार, प्रवर अधीक्षक डाकघर, इंदौर नगर संभाग, रविन्द्र नारायण पहलवान, अध्यक्ष, इंदौर फिलाटेलिस्ट सोसाइटी, गिरीश शर्मा “आदित्य”, अध्यक्ष, न्युमिस्मेटिक सोसाइटी; तथा वरिष्ठ फिलाटेलिस्ट महेश रामचंदानी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
विशेष आवरण के माध्यम से भारतीय डाक विभाग ने मालवा की गौरवशाली नायिका, दयालु, प्रजावत्सल और कुशल प्रशासिका राजमाता अहिल्या बाई होल्कर के अद्वितीय योगदान को स्मरण किया | इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने राजमाता अहिल्या बाई के जीवन एवं कार्यों पर प्रकाश डाला और डाक विभाग द्वारा उनके स्मरण में किए गए इस प्रयास की सराहना की।
अमित कुमार अग्रवाल, परिक्षेत्र प्रमुख, आईपीपीबी, द्वारा IPPB-DOP वित्तीय निवेश अभियान पर उद्बोधन दिया गया एवं श्रीमती प्रीती अग्रवाल, द्वारा IPPB-DOP वित्तीय निवेश अभियान का औपचारिक शुभारम्भ भी किया गया |
डाक विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी, वरिष्ठ फिलाटेलिस्ट एवं आमजन उपस्थित रहे | कार्यक्रम का संचालन श्रीमती उर्मिला सैनी एवं आभार प्रदर्शन श्री महेश रामचंदानी द्वारा किया गया |



