इंदौर

सामाजिक समरसता विश्व ब्राह्मण समाज संघ की शिव परशुराम कार कावड़ यात्रा

हंसदास मठ से भगवान परशुराम जन्म स्थली जाना पाव जाएगी सैकड़ों कारों काफिला होगा शामिल

सामाजिक समरसता विश्व ब्राह्मण समाज संघ की शिव परशुराम कार कावड़ यात्रा कल

हंसदास मठ से भगवान परशुराम जन्म स्थली जाना पाव जाएगी सैकड़ों कारों काफिला होगा शामिल

सर्व समाज की रहेगी सहभागिता, देश की प्राचीन नदियों के जल से दिव्य प्राचीन शिवलिंग का महाभिषेक

इंदौर। देश भर की प्रमुख नदियों के जल से भगवान परशुराम की जन्मस्थली जानापाव स्थित प्राचीन और दिव्य शिवलिंग का अभिषेक किया जाएगा। विश्व ब्राह्मण समज संघ द्वारा 3 अगस्त को इंदौर से जाना पाव शिव परशुराम कार कावड़ यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें सामाजिक समरसता का भाव रहेगा, सभी समाजों के प्रतिनिधि परिवार के साथ कारों के काफिले से रवाना होगे।

विश्व ब्राह्मण समाज संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. योगेंद्र महंत ने बताया कि रामेश्वरम, मल्लिकार्जुन, गंगोत्री, यमुनोत्री, हरिद्वार, अलकनंदा, मंदाकिनी, प्रयागराज त्रिवेणी गंगा जमुना सरस्वती आदि नदियों का जल एकत्रित किया जा चुका है। 2 अगस्त को चंबल गंभीर शिप्रा नर्मदा आदि 5 समीपस्थ नदियों के जल का एकत्रीकरण किया जाएगा, शाम तक रविवार 3 अगस्त को सुबह हंसदास मठ से यात्रा 9 बजे शुरु होगी जो शहर के प्रमुख चौराहों पर होते हुए राजेंद्र नगर , राऊ महू से जाना पाव पहुंचेगी, तकरीबन 200 से ज्यादा चार पहिया वाहनों से अग्रवाल, वैष्णव, ब्रह्मण, जैन,राजपूत, राठौर,सेन,बंजारा, महावार, वाल्मीकि, वनवासी बंधु आदि 25 से ज्यादा समाजों के सैकड़ो समाजजन परिवार के साथ कारो के काफिले से शामिल होगे। शुक्रवार रामचंद्र नगर कार्यालय पर विजय बोडखा, अनिल वर्मा, रामप्रकाश शर्मा प्रभुजी , जयदीप जैन, सावित्री महंत, अर्पणा जोशी, रेणु शर्मा, संजय मिश्रा,सुरेश पाठक, लोकेंद्र बैरागी, संजय राठौर, विनीत त्रिवेदी, सत्येंद्र शर्मा, अनन्त महंत ने सभी कार्यों की समीक्षा में अपने विचार रखे।

200 सेवा भावी संभाले संभले व्यवस्थाएं

इंदौर से जाना पाव कावड़ यात्रा में सैकड़ो कारो का काफिला रवाना होगा, यातायात ओर अन्य व्यवस्था के लिए 200 सेवा भावी कार्यकर्ता पूरे समय अपनी सेवाएं देंगे। शहर में ओर जाना पाव के बाद वापसी में भी पूरी जिम्मेदारी के साथ व्यवस्था को चाक चौबंद रखा जाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!