सामाजिक समरसता शिव परशुराम कार कावड यात्रा
संत महात्माओं के सानिध्य में वैदिक मंत्रोचार के साथ पवित्र नदियों के जल का पूजन ....कारो का काफिला रवाना

सामाजिक समरसता शिव परशुराम कार कावड यात्रा
शंख,घंटे, घड़ियांल का जय घोष….संत महात्माओं के सानिध्य में वैदिक मंत्रोचार के साथ पवित्र नदियों के जल का पूजन ….कारो का काफिला रवाना
200 से ज्यादा चार पहिया वाहन, 12 विंटेज करो में संत महात्मा दे रहे थे आदर्शवाद
डीजे, घोड़े और शिव स्वरूप प्रतीक नृतक ने बांधा समा…
30 मंचों से भक्तों पर बरसाए फूल, स्वल्पाहार कई जगह वितरण
इंदौरा। गंगा, जमुना, सरस्वती, गंगोत्री , मंदाकिनी, चंबल ,गंभीर ,शिप्रा आदि पवित्र नदियों के जल से जनापाव स्थित दिव्य एवं प्राचीन शिवलिंग का अभिषेक किया गया, रविवार सुबह शिव परशुराम कार्ड कावड़ यात्रा इंदौर से रवाना हुई, संत महात्मा और मातृ शक्तियों की मौजूदगी में शंख घंटे घड़ियाल और वैदिक मंत्रोचार के साथ पूजन अर्चन किया फिर कारों का काफिला रवाना हुआ।
विश्व ब्राम्हण समाज संघ के राष्ट्रीय प. योगेन्द्र महंत ने बताया कि समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर शिव परशुराम कार कावड़ यात्रा प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी निकाली गई, जिसमेंअग्रवाल, ब्राह्मण,वैष्णव,जैन, राजपूत, राठौर वाल्मीकि,वनवासी आदि 25 से ज्यादा समाज जनों के साथ 200से ज्यादा करो का काफिला रविवार हंसदास मठ से रवाना हुआ। सुबह 8 बजे से हंस दास मठ पर समाज जनों का एकत्रीकरण शुरू हो गया था, सबसे पहले पवित्र नदियों के जल का लेकर एक कार पर स्थापित किया गया जिसके बाद हंस पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर रामचरण दास जीमहाराज, महामंडलेश्वर रामगोपाल दास महाराज , महामंडलेश्वर चैतन्य स्वरूप महाराज महामंडलेश्वर रामजी बाबा, पवनदास महाराज , विजयरामदास महाराज, रामचंद्र शर्मा वैदिक, आदि की उपस्थिति में वेदपाठी ब्राह्मण बटुकों द्वारा मंत्रोचार और जय घोष पूजन अर्चन किया गया शंकर घंटे घड़ियाल से पश्चिम क्षेत्र गूंज रहा था इसके बाद कारों का काफिला रवाना हुआ, बड़ा गणपति, मालगंज, खजूरी बाजार, राजवाड़ा पर देवी अहिल्या प्रतिमा के सम्मुख माल्यार्पण किया गया तत्पश्चात कृष्णपुरा छात्री होते हुए रीगल कारों का काफिला पहुंचा यहां पर महात्मा गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण हुआ इसके बाद मधु मिलन होते हुए गीता भवन पर डॉ भीमराव अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया , छावनी होते हुए भंवरकुवा राजीव गांधी चौराहा, राजेंद्र नगर , राऊ ,महू होते हुए भगवान परशुराम की जन्मस्थली जानापाव पर कारों का काफिला पहुंचा, यहां पर विश्व ब्राह्मण संघ के सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में पूजन अर्चन के साथ प्राचीन शिवलिंग पर पवित्र नदियों के जल से अभिषेक किया गया। यात्रा में प्रमुख रूप से पंडित योगेन्द्र महंत, विजय बोडखा,रामचंद्र शर्मा प्रभु , सावित्री महंत , अर्पण जोशी, लोकेंद्र बैरागी, अन्नत महंत आदि पूजन में शामिलहुए।
दर्जनों कार्यकर्ताओं ने संभाली यातायात व्यवस्था….जगह जगह स्वागत
गणपति से शहर के प्रमुख 20 चौराहों एवं मार्गों पर कारों का काफिला गुजरा तो विश्व ब्राह्मण समाज संघ के 200 से ज्यादा सेवाभावी कार्यकर्ताओं ने कारों की एक लेंने में चलाया जिससे कहीं यातायात अवरोध नहीं हुआ, आमजन शिव परशुराम कार कावड़ यात्रा के साथ आराम से शहर में इधर-उधर आवाजाही कर रहे थे। यात्रा मार्ग में बड़ा गणपति , मालगंज टोरी कॉर्नर, खजूरी बाजार राजवाड़ा कृष्णपुरा छात्री, नगर निगम चौराहा, गांधी हाल रीगल छावनी भवर कुआं आदि अनेक स्थानों पर अलग-अलग मंचों से पुष्प वर्षा कर स्वागत सम्मान किया गया,अनेक जगह स्वल्पाहार भी वितरण हुआ