इंदौर

दादी की प्रभातफेरी में भादवी अमावस्या पर शामिल होंगी 20 महिला संगठनों की बहनें

जगह-जगह रंगोली एवं पुष्प वर्षा से होगा दादी की पालकी का स्वागत एवं पूजन

दादी की प्रभातफेरी में भादवी अमावस्या पर
शामिल होंगी 20 महिला संगठनों की बहनें

जगह-जगह रंगोली एवं पुष्प वर्षा से होगा दादी की पालकी का स्वागत एवं पूजन

इंदौर,। श्री अग्रोहा कपल ग्रुप एवं जय दादी दरबार के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार, 22 अगस्त को निकलने वाली भव्य प्रभात फेरी में शहर के 20 महिला संगठनों की बहनें भी भागीदार बनेंगी। पूरे यात्रा मार्ग में जगह-जगह रंगोली, पुष्प वर्षा एवं दादी की पालकी का पूजन होगा। महिलाएं परंपरागत राजस्थानी परिधान में सज-धजकर प्रभातफेरी में शामिल होंगी।
यह निर्णय सोमवार को स्नेह नगर स्थित अग्रसेन भवन पर समाजसेवी कृष्णा-विजय गोयल की अध्यक्षता में आयोजित महिला संगठनों की बैठक लिए गए। बैठक का शुभारंभ दादी की प्रतिमा के पूजन-अर्चन से हुआ। प्रभात फेरी संयोजक श्रीमती संगीता-अरविंद बागड़ी, निर्मला जिंदल, ज्योति-विनोद अग्रवाल, उषा बंसल एवं किरण तायल ने बताया कि बैठक में सुनीता-नंदकिशोर कंदोई, शीतल तोड़ीवाला, वर्षा बंसल, शीतल स्वाति अग्रवाल, अनामिका अग्रवाल, सूरजदेवी बंसल आदि ने अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए। । प्रभातफेरी 22 अगस्त को सुबह 7 बजे स्नेह नगर वृंदावन गार्डन से प्रारंभ होकर पटेल नगर, मनीष बाग, भगवानदीन नगर, अग्रवाल नगर होते हुए राणी सती मंदिर पर पूजा-अर्चना के साथ सम्पूर्ण होगी। इस दौरान महिलाएं पारंपरिक राजस्थानी चुनरी, आभूषण और पुरुष श्वेत वस्त्र पहनकर शामिल होंगे। प्रभातफेरी मार्ग पर 100 से अधिक घरों से प्रभातफेरी में शामिल भक्तों का स्वागत होगा। जगह-जगह रंगोली सजाई जाएगी। प्रभातफेरी दादी मंदिर पहुंचने के बाद वहां आरती एवं पूजन पश्चात महिलाओं को प्रसाद वितरण भी होगा।

 

Show More

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!