
विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर एमजीएम मेडिकल कॉलेज एडवांस्ड हिस्टोपैथोलॉजी लैबोरेटरी का उद्घाटन
इंदौर । विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर एमजीएम मेडिकल कॉलेज के पैथोलॉजी विभाग में एडवांस्ड हिस्टोपैथोलॉजी लैबोरेटरी का उद्घाटन किया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. निशांत खरे, भाजपा के उपाध्यक्ष, उपस्थित रहेंगे।
यह लैब एक हाई-टेक ऑटोमेटेड लैब है, जहां कैंसर और अन्य बीमारियों के निदान किए जाएंगे। पहले भी यह काम पैथोलॉजी विभाग में हो रहा था, लेकिन नए ऑटोमेटेड सिस्टम के आने से अब बायोप्सी की रिपोर्ट जल्दी मिल पाएगी और बायोप्सी की जांच अधिक सटीकता से हो पाएगी।
पिछले 8 महीनों के संघर्ष के बाद शासन ने इस लैब को रेनोवेट करने के लिए लगभग 1 करोड़ की राशि स्वीकृत की है। इस लैब को अपडेट करने के लिए पैथोलॉजी विभाग कई सालों से प्रयास कर रहा था। डीन डॉ. अरविंद घांघोरिया के प्रयासों के बाद यह संभव हो पाया है।
इस अवसर पर दिन डॉ. अरविंद घनघोरिया ने बताया, “यह लैब मेडिकल कॉलेज के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे कैंसर के मरीजों को जल्दी और सटीक निदान मिल पाएगा, जिससे उनका इलाज अधिक प्रभावी होगा।”
पैथोलॉजी विभाग की प्रमुख डॉ. मीना मित्तल ने कहा, “हम इस लैब को अपडेट करने के लिए शासन और डीन डॉ. अरविंद घांघोरिया के प्रति आभारी हैं। इससे हमारे विभाग की क्षमता बढ़ेगी और मरीजों को बेहतर सेवाएं मिल पाएंगी।”



