.
इंदौर

भूतपूर्व छात्र सम्मेलन एवं संकल्प–26 कार्यक्रम के अंतर्गत मीडिया न्यूज़ पेपर का विमोचन*

श्री वैष्णव कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स

.

*भूतपूर्व छात्र सम्मेलन एवं संकल्प–26 कार्यक्रम के अंतर्गत मीडिया न्यूज़ पेपर का विमोचन*

इंदौर। श्री वैष्णव कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स इंदौर में lमहाविद्यालय में भूतपूर्व छात्र सम्मेलन का गरिमामय आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के भूतपूर्व विद्यार्थियों ने सादर उपस्थिति दर्ज कराते हुए अपने छात्र जीवन की स्मृतियों को साझा किया तथा महाविद्यालय से जुड़े पुराने स्वर्णिम पलों को भावपूर्ण ढंग से स्मरण किया।

IMG 20260205 194120 IMG 20260205 WA0067 IMG 20260205 WA0072

कार्यक्रम में विशेष रूप से भूतपूर्व छात्र डॉ. श्यामसुंदर पलोड़, प्रो. पंकज मिश्रा, मनीष सर सहित अनेक पूर्व एवं वर्तमान विद्यार्थी उपस्थित रहे, जिनकी सहभागिता से आयोजन अत्यंत सार्थक एवं स्मरणीय बन गया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. राकेश उपाध्याय द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया।कार्यक्रम के संयोजक डॉ. विकास बक्षी रहे, जबकि समन्वय का दायित्व प्रो. विभोर ऐरन ने भली-भांति निभाया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. परितोष अवस्थी ने अपने उद्बोधन में कहा कि“भूतपूर्व छात्र किसी भी संस्था की पहचान और प्रेरणा होते हैं। उनके अनुभव वर्तमान विद्यार्थियों को दिशा प्रदान करते हैं तथा संस्थान की परंपराओं को सुदृढ़ बनाते हैं।”

संकल्प–26 कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय के मीडिया न्यूज़ पेपर का विधिवत विमोचन भी किया गया, जो संस्थान की शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों का सजीव दस्तावेज है।

कार्यक्रम के अंत में डॉ. मनदीप कौर के प्रति आभार व्यक्त किया गया।अंत में प्रबंधन वर्ग द्वारा कार्यक्रम की सफलता हेतु अपनी शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं।कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!