
शक्ति अवार्ड 2026
वुमंस प्रेस क्लब मध्यप्रदेश द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित “शक्ति अवार्ड 2026” समारोह सम्पन्न
वर्षा कलोसिया शक्ति अवार्ड 2026 से से म्मानित
इंदौर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में वुमंस प्रेस क्लब मध्यप्रदेश द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित “शक्ति अवार्ड 2026” समारोह में इस वर्ष पीआर इंडस्ट्री में उल्लेखनीय योगदान के लिए वर्षा कलोसिया को सम्मानित किया गया। यह भव्य कार्यक्रम 18 मार्च, बुधवार को जाल सभागृह, इंदौर में आयोजित हुआ, जिसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाशाली महिलाओं को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में न्यायमूर्ति विजय कुमार शुक्ला, प्रशासनिक न्यायमूर्ति, मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय खंडपीठ इंदौर तथा श्रीमती राखी सहाय, सचिव, मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की गरिमामयी उपस्थिति रही। दोनों ही विशिष्ट अतिथियों ने अपने संबोधन में महिलाओं की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनके सशक्तिकरण को समाज के विकास के लिए अत्यंत आवश्यक बताया।
वर्षा कलोसिया, जो कि नेक्स्ट पीआर एजेंसी की संस्थापक एवं निदेशक हैं, पिछले कई वर्षों से पैन-इंडिया स्तर पर प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया में पीआर सेवाएं प्रदान कर रही हैं। उनके कार्यों ने विभिन्न क्षेत्रों के क्लाइंट्स को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है।

इस सम्मान से पूर्व भी वर्षा कलोसिया को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए World Record of Excellence और Shiroj Shakti Samman से नवाजा जा चुका है, जो उनके समर्पण और उत्कृष्टता को दर्शाता है।
“शक्ति अवार्ड” के इस मंच पर सम्मानित होना वर्षा कलोसिया के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने इस उपलब्धि को अपनी टीम और क्लाइंट्स के सहयोग का परिणाम बताते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें भविष्य में और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा।

कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिक, पत्रकार, शिक्षाविद एवं समाजसेवी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। “शक्ति अवार्ड” का उद्देश्य समाज में महिलाओं के योगदान को सम्मान देना और उनकी उपलब्धियों से नई पीढ़ी को प्रेरित करना है।



