.
इंदौर

खूब जमा फाग उत्सव… वृंदावन और ब्रज के कलाकारों एक से बढ़कर एक दी

विश्व ब्राह्मण समाज संघ की अद्वितीय प्रस्तुति

.
विश्व ब्राह्मण समाज संघ की अद्वितीय प्रस्तुति

खूब जमा फाग उत्सव… वृंदावन और ब्रज के कलाकारों एक से बढ़कर एक दी प्रस्तुतियां देर रात तक हजारों श्रद्धालु मंत्र मुग्ध

सुगंध फूलों ओर इत्र की खुशबू से महक उठा हंसदास मठ

धार, झाबुआ, खरगोन , खंडवा , उज्जैन सहित दर्जन भर जिलों के पदाधिकारी परिवार सहितसहभागिता

चंदन तिलक लगाकर आगंतुकों का आत्मीय स्वागत…

राधा कृष्ण की लठमार होली की प्रस्तुति अद्भुत

आज बिरज में होली रे रसिया…, लगवाइले गोरी रंग गोरी
WhatsApp Image 2026 03 05 at 20.53.14 WhatsApp Image 2026 03 05 at 20.53.11 1 WhatsApp Image 2026 03 05 at 20.53.12 WhatsApp Image 2026 03 05 at 20.53.13

संकल्प…. शिक्षा संस्कार,पर्यावरण और रोजगार के लिए जागरूकता, जन जन तक चलेगा अभियान

इंदौर। समाज में सामाजिक समरूपता का भाव निरंतर बना रहना चाहिए। शिक्षा संस्कार और रोजगार के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए जिससे कि समाज का हर वर्ग की व्यवहारिक आवश्यकता है की पूर्ति हो सके। पर्यावरण बेहतर बनाएंगे तो हमारा स्वास्थ्य बेहतर रहेगा इसके लिए पौधों को लगाए उनकी देखरेख करें और पेड़ों का संरक्षण हमारे आचरण का हिस्सा बने।

यह संकल्प गुरुवार को हंसराज मठ पर आयोजित भाग उत्सव के दौरान विश्व ब्राह्मण समाज संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित योगेंद्र महंत ने सभी आगंतुकों को दिलाया। विश्व ब्राह्मण समाज संघ, अनंत सेवा न्यास और हंसीदास मठ संस्थान संयुक्त आयोजन में गुरुवार शाम को एक विशाल फाग उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें प्रमुख रूप से इंदौर उज्जैन देवास खंडवा खरगोन धार झाबुआ सहित दर्जन भर जिलों से पदाधिकारी का आगमन रहा। महामंडलेश्वर पवन दास महाराज व पंडित अनंत महंत ने बताया कि आयोजन में मुख्य रूप से संत महात्माओं का आगमन रहा वही गुजरात के डाकोर जी से प्रमुख पुजारी हरि भाई, हंस पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर रामचरण दास जी महाराज आदि अनेक संत महात्माओ और जनप्रतिनिधियों के साथ समाज सेवायों की उपस्थिति आयोजन की गरिमा बढ़ा रही थी। विश्व ब्राह्मण समाज संघ की महिला प्रकोष्ठ राष्ट्रीय संयोजीका का जिला प्रकोष्ठ श्रीमती सावित्री अग्रावत, राष्ट्रीय समन्वयक महिला प्रकोष्ठ श्रीमती अर्पणा जोशी, राष्ट्रीय सचिव महिला प्रकोष्ठ श्रीमती वर्षा शर्मा ने बताया कि अद्भुत और अनुपम भाग उत्सव में भजन संध्या मैं एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी गई जिसमें प्रमुख रूप से आज बिरज में होली रे रसिया….,लगवाइले गोरी रंग गोरे गाललन पर…, बाबा श्याम के दरबार में मची होली…,फूल बरसे राधा मोहन की होरी… आदि भजनों के प्रस्तुति रही। राधा कृष्ण की लठमार अद्भुत प्रस्तुति ने ब्रज वृंदावन और मथुरा की याद ताजा कर दी। इस अवसर पर प्रमुख रूप से अशोक चतुर्वेदी ,अर्जुन भारद्वाज,राजू शर्मा, शंभू नाथ मिश्रा, विनीत त्रिवेदी  आदि व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए  हुए रहे। देर रात तक भजनों की प्रस्तुति गन्नू महाराज और उनकेसाथी देते  रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!