.
इंदौर

अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के लिए दिया एक महिने का अल्टीमेटम

आकाश विजयवर्गीय ने विकास कार्यो में लापरवाही पर जताई नाराजगी

.

*विधानसभा 1 के वार्ड 12 में जनसंवाद दौरे का दूसरा दिन*

*आकाश विजयवर्गीय ने विकास कार्यो में लापरवाही पर जताई नाराजगी*

*अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के लिए दिया एक महिने का अल्टीमेटम*

*जनसमस्याओं के समाधान के लिए दफ्तर से निकल कर अधिकारियों को जमीनी स्तर पर दौरा करने की दी सलाह*

इंदौर – दो दिवसीय दौरे के दौरान दिनांक 1 मार्च रविवार को नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के मार्गदर्शन में पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने विधानसभा 1 के वार्ड 12 में 9 जगहों पर जनसंवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने विकास कार्यों में लापरवाही बरतने पर अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

*समस्याओं के शीघ्र समाधान के दिए निर्देश*

उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जनसंवाद अपने लोगों से मेल-मिलाप की एक सतत प्रक्रिया है। इस दौरान चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण और शेष कार्यों की समीक्षा जनसंवाद का मुख्य उद्देश है। आप सभी को अपनी समस्याओं को लेकर मुखर होना चाहिए, क्योंकि एक बुरे आदमी के बोलने से ज्यादा खतरनाक एक समझदार आदमी का चुप रहना है। गणेशबाग कॉलोनी के रहवासियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मास्टर प्लान के तहत रोड की चौड़ाई ज्यादा होने से मकानों के ज्यादा हिस्से टूट रहे थे, लेकिन आपकी मांग को देखते हुए सड़क की चौड़ाई कम करने का फैसला लिया गया है। सड़क निर्माण के दौरान पेयजल पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने पर तुरंत संबंधित अधिकारी से मोबाइल से बात कर शीघ्र कार्य करने को कहा। यादव नंद नगर में पेयजल समस्या पर अधिकारियों ने आगामी दो महीने में नर्मदा लाइन डालने की बात कही। आकाश विजयवर्गीय ने कहा कि यदि दो महीने में नर्मदा लाइन नहीं डलती है तो वे जल संकट के समाधान के लिए यहां पर बोरवेल करवा देंगे। यादव नंद नगर में नई ड्रेनेज लाइन डालने के बावजूद लोगों के घरों में गंदा पानी आने पर उन्होंने इस कार्य के लिए जिम्मेदार इंजीनियर परमेंद्र चंद्रावत की शिकायत कर कार्रवाई की बात कही।

कर्मा नगर में जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को दिलवाने के लिए कैंप लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हर वार्ड में विधायक निधि से बोरिंग के लिए 7-8 लाख रुपये दिए जाएंगे। गंगा नगर में पेयजल संकट को देखते हुए एक बोरिंग की सौगात दी।

*अधिकारियों को दी चेतावनी*

मीडिया से बात करते हुए आकाश विजयवर्गीय ने कहा कि वह एक महीने बाद फिर से क्षेत्र का दौरा करेंगे और उस समय समस्याओं का समाधान नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों पर दंडित कार्रवाई करने की अनुशंसा करेंगे। अधिकारियों से उन्होने कहा कि वह ऑफिस से समय निकाल कर क्षेत्र का दौरा करें और लोगों की समस्याओं को समझकर उनका समाधान करें। क्षेत्र में समस्याओं को लेकर उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र घनी बस्ती वाला है और जनसंख्या में वृद्धि भी होती रहती है इसलिए जो विकास कार्य किए जाते हैं वह थोड़े समय में कम पड़ जाते हैं इसलिए इस क्षेत्र में भविष्य की दूरगामी योजनाओं की जरूरत है।
एमवाय अस्पताल के पीछे एक समुदाय विशेष के धर्म स्थल के अवैध निर्माण को तोड़ने पर मीडिया ने पूछा कि इस अवेध निर्माण के खिलाफ आपने तीन नंबर का विधायक रहते शिकायत की थी…आपके निरंतर प्रयासों से अवैध अतिक्रमण हटा है…
इस पर बोलते हुए आकाश विजयवर्गीय ने कहा कि अवैध हिस्से का हटना अच्छी बात है और अब मुक्त करवाई गई जमीन का उपयोग जनहित में होना चाहिए।

*रहवासियों ने किया भव्य स्वागत*

जनसंवाद के दौरान आकाश विजयवर्गीय को दो अलग-अलग स्थानों पर फलों और लडडूओं से तौला। जनसंवाद कार्यक्रम की श्रंखला में गणेश बाग स्थित बगीचे से कार्यक्रम का प्रारंभ किया गया उसके पश्चात गंगाबाग कॉलोनी में माताजी के मंदिर के नजदीक, कर्मा नगर में पटेल किराना स्टोर के नजदीक, यादव नगर में राजेंद्र जी परमार के निवास वाली रोड पर, यादव नगर में महेंद्र जी परमार के निवास के नजदीक, शीतल नगर में शीतलेश्वर महादेव मंदिर परीसर में, शीतल नगर में गिरधारीलाल जी परमार के निवास के नजदीक, न्यू शीतल नगर में प्रवीण जी प्रजापत के निवास के नजदीक एवं महाराणा प्रताप नगर में रणजीत हनुमान मंदिर बगीचे में जनसंवाद किया गया। वार्ड में पहुंचने पर आकाश विजयवर्गीय का कई स्थानों पर क्षेत्रवासियों से हार-फूल, ढोल एवं आतिशबाजी से भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर उनके साथ पार्षद सीमा कृष्ण वल्लभ डाबी, मंडल अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, नगर निगम, विद्युत विभाग के कर्मचारी एवं अधिकारी और पुलिस दल मौजूद था।

Show More

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!