स्वतंत्रता दिवस की 79 वी वर्षगांठ पर शहर जिला कांग्रेस ने कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन पर झंडा वंदन किया
कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन पर ध्वजारोहण ध्वज वंदन

स्वतंत्रता दिवस की 79 वी वर्षगांठ पर शहर जिला कांग्रेस ने कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन पर झंडा वंदन किया
इंदौर~79 वे स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा ने ध्वजारोहण कर ध्वज वंदन किया l इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के लिए समर्पित कार्य करने वाले कांग्रेस नेताओं एवं आदिवासी समाज के प्रतिनिधि का सम्मान भी किया गया।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा ने अपने संबोधन ने कहा कि यदि स्वतंत्रता दिवस के खास दिन पर भी अगर बिजली गुल हो रही है। तो यह सरकार की नाकामी का प्रतीक है। भाजपा की सरकारें बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के संविधान का मजाक उड़ा रहे हैं। हमारे नेता श्री राहुल गांधी जी सड़क पर उतरकर भाजपा सरकार द्वारा किए जा रहे हैं संविधान के मजाक का सड़क पर उतरकर विरोध कर रहे हैं। हमें गर्व है कि हमारे गृह नगर के एक नेता श्री जीतू पटवारी जी जो कि प्रदेश अध्यक्ष के पद पर आसीन है। वह रोज भाजपा सरकार के खिलाफ उनकी नाकामियों के खिलाफ सड़क पर उतरकर संघर्ष कर रहे हैं।
श्री चड्ढा ने कहा कि सबसे पहले हमें नगर निगम चुनाव की तैयारी करना है। नगर निगम की वोटर लिस्ट को सूक्ष्म तरीके से हम जांच करेंगे।राहुल गांधी जी द्वारा चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान के तहत हम में से जिसको भी अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलेगी हम सब साथ मिलकर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करेंगे।।।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री सदाशिव यादव ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा की सरकारो ने वोट चोरी करके सत्ता हासिल की है। हमारे नेता राहुल गांधी ने साबित कर दिया कि भाजपा सरकारों ने वोट चोरी कर कर अपनी सरकार बनाई है। हम सब मिलकर वोट चोरी का विरोध करेंगे।।
ध्वजारोहण कार्यक्रम के पश्चात कांग्रेस पार्टी के लिए निस्वार्थ समर्पित भावना से जिन नेताओं ने कांग्रेस पार्टी की सेवा की उनका सम्मान किया।
सर्वप्रथम स्वर्गीय श्री भंवर शर्मा जी एवं खुर्शीद मंसूरी जी को कांग्रेस पार्टी में उनकी सेवाओं के लिए उनके निधन के बाद उनके परिवार का सम्मान किया।।
वर्तमान में कांग्रेस पार्टी के लिए सेवाएं दे रहे सुदामा चौधरी,काले खा,इश्तियाक सोलंकी,दिलीप कुदल का सम्मान किया गया। साथ ही आदिवासी नेता राय मुनि भगत जी का भी इस अवसर पर सम्मान किया गया।।
कार्यक्रम का संचालन संगठन मंत्री महेंद्र सिंह रघुवंशी ने किया प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी के संदेश का वाचन प्रदेश कांग्रेस के सह सचिव जौहर मानपुरवाला ने किया। ध्वजारोहण का कार्य सेवादल अध्यक्ष मुकेश यादव के नेतृत्व में किया गया एवं आभार वरिष्ठ नेता जितेन्द्र सिंह ठाकुर ने किया।।
इस अवसर पर अरविंद बागड़ी,अनिल यादव, देवेंद्र सिंह यादव, पिंटू जोशी, सोनाली मिमरोट, लक्ष्मीनारायण पाठक,किरण जिरेती,मीनाक्षी जायसवाल,प्रहलाद महावर, नीलाभ शुक्ला,गजेंद्र वर्मा,राजू भदौरिया,सन्नी राजपाल, सत्यनारायण सलवाडिया,विकास जोशी,सादिक खान, मजहर हुसैन सेठजीवाला,हलीमा बी, दिलीप ठक्कर सहित अनेक कांग्रेस जन उपस्थित थे।।।
कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन पर ध्वजारोहण ध्वज वंदन