.
इंदौर

पार्किंग स्थलों पर दिशासूचक बोर्ड, रोड मार्किंग सहित आवश्यक सुधार किए जाएंगे

नगर निगम अपर आयुक्त द्वारा मुख्य बाजारों में पैदल भ्रमण

.

राजवाड़ा क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुधार हेतु डीसीपी राजेश कुमार त्रिपाठी के साथ नगर निगम अपर आयुक्त द्वारा मुख्य बाजारों में पैदल भ्रमण

पार्किंग स्थलों पर दिशासूचक बोर्ड, रोड मार्किंग सहित आवश्यक सुधार किए जाएंगे

इंदौर । शहर में सुचारू, सुरक्षित एवं व्यवस्थित यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर संतोष कुमार सिंह के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध/मुख्यालय) आर. के. सिंह एवं पुलिस उपायुक्त (प्रभारी यातायात) राजेश कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में यातायात पुलिस इंदौर द्वारा निरंतर प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में यातायात पुलिस द्वारा लगातार किए जा रहे प्रयासों एवं नियमित भ्रमण के परिणामस्वरूप राजवाड़ा क्षेत्र में यातायात व्यवस्था में सुधार हुआ है तथा यातायात अधिक सुगमता से संचालित हो रहा है।

पुलिस उपायुक्त (प्रभारी यातायात) राजेश कुमार त्रिपाठी के साथ नगर निगम अपर आयुक्त, यातायात पुलिस एवं नगर निगम की संयुक्त टीम तथा व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों द्वारा राजवाड़ा क्षेत्र के प्रमुख बाजारों में 3 घण्टे पैदल भ्रमण कर निरीक्षण किया गया।

राजवाड़ा, सराफा, कपड़ा मार्केट, खजूरी बाजार, सुभाष चौक एवं आसपास के निर्धारित पार्किंग स्थलों का निरीक्षण कर यातायात व्यवस्था का विस्तृत जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान निम्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर कार्यवाही एवं सुधार की बात की गई

विभिन्न पार्किंग स्थलों तक वाहन चालकों को पहुंचने में सुविधा हेतु दिशासूचक (Direction Boards) लगाए जाएंगे। दुकानों के सामने एवं सड़क किनारे नए सिरे से सफेद रोड मार्किंग (White Line Marking) की जाएगी, जिससे सड़क का सीमांकन स्पष्ट हो सके। निर्धारित पार्किंग स्थलों का निरीक्षण कर पार्किंग व्यवस्था को व्यवस्थित करने हेतु आवश्यक सुधार किए जाएंगे। बाजार भ्रमण के दौरान दुकानदारों एवं व्यापारियों से अनुरोध किया गया कि वे अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें, जिससे यातायात बाधित न हो।

व्यापारी संगठनों द्वारा यातायात पुलिस एवं नगर निगम को पूर्ण सहयोग देने की सहमति व्यक्त की गई।

भ्रमण के दौरान नो पार्किंग में खड़े वाहनों पर नियमानुसार कार्यवाही भी की गई। यातायात व्यवस्था को और अधिक सुचारू बनाने हेतु पेट्रोलिंग पार्टियों द्वारा लगातार भ्रमण कर निगरानी की जाएगी तथा आवश्यकतानुसार तत्काल कार्यवाही की जाएगी।

यातायात पुलिस इंदौर द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि वे शहर में यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करें, नो पार्किंग में वाहन खड़ा न करें तथा यातायात नियमों का पालन कर यातायात पुलिस का सहयोग करें।

Show More

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!