खरगोनमुख्य खबरे

जनपद पंचायत भीकनगांव क्षैत्र की ग्राम पंचायतों में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत वृहद स्तर पर चल रहे मजदुरी मूलक कार्य

img 20240616 wa00251163164925773646023
वर्षा जल संवर्धन का संकल्प लेते हुए मजदूर

सत्याग्रह लाइव, भीकनगांव:- जनपद पंचायत भीकनगांव क्षैत्र की सभी 65 ग्राम पंचायतों में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत् मनरेगा योजना से मजदूरी मुलक कार्य करवाए जा रहे हैं। वर्षा जल के संवर्धन हेतु करायें जा रहे इन कार्यों की क्षैत्र में खुब प्रसंशा भी हो रही है। मनरेगा योजना से वर्षा जल संग्रहण हेतु ग्राम पंचायतों की वीरान तथा बंजर शासकीय भूमि पर कंटूर ट्रेंच, तालाब गहरीकरण, स्टापडेम – चेकडैम गहरीकरण सहित अनेकों कार्य करवाए जा रहे हैं। मजदूरों को स्थानीय स्तर पर ही पर्याप्त रोजगार उपलब्ध होने से एकतरफ उनके पलायन की समस्या नहीं होगी साथ ही उनकी आजीविका में भी वृद्धि होगी तथा क्षैत्र मे भूजलस्तर में वृद्धि होगी। जनपद पंचायत भीकनगांव की सीईओ पुजा मालाकार सैनी ने बताया कि जिला पंचायत सीईओ के निर्देशानुसार जनपद क्षेत्र की सभी 65 ग्राम पंचायतों में मनरेगा योजना से 05-05 कार्यो की स्वीकृति दी जाकर मजदुरी मूलक कार्य करवाए जा रहे हैं तथा इन कार्यों की क्लस्टर स्तर पर दल बनाकर सतत् मानिटरिंग की जाकर नियमित रूप से कार्यों की प्रगति रिपोर्ट भी ली जा रही है

img 20240616 wa00214538079799923604916
ग्राम पंचायत पिपराड़ में कंटूर ट्रेंच की खुदाई करते मजदूर

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button