
सेंधवा।
छत्रपति शिवाजी महाराज की 393वीं जयंती के उपलक्ष्य पर सेंधवा में सार्थक ग्रूप मित्र मंडल द्वारा रविवार को छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत शहर के भवानी चैक से शाम 5 बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिसमें छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा की विशेष झांकी रहेगी। छत्रपति शिवाजी जयंती के उपलक्ष्य पर बाल शिवाजी प्रतियोगिता भी आयोजित की जायेगी। जिसमे 5 वर्ष से 15 वर्ष के बच्चे भाग ले सकते है।