इंदौर

मातृशक्ति कलश कावड़ यात्रा का भव्य आयोजन

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 3 से 10,000 से अधिक महिलाएं करेंगी भगवान शिव का जलाभिषेक

मातृशक्ति कलश कावड़ यात्रा का भव्य आयोजन

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 3 से 10,000 से अधिक महिलाएं करेंगी भगवान शिव का जलाभिषेक

इंदौर। सावन के पावन अवसर पर इस वर्ष भी विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 3 से मातृशक्ति कलश कावड़ यात्रा का आयोजन होने जा रहा है। यह यात्रा क्षेत्रीय विधायक गोलू शुक्ला के नेतृत्व में आयोजित की जा रही है। यह दूसरा वर्ष है जब यह आयोजन इस भव्य रूप में संपन्न हो रहा है।

यात्रा में 10,000 से अधिक महिलाएं भाग लेंगी, जो श्रावण मास के चौथे सोमवार को भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगी। यात्रा का शुभारंभ इंदौर के प्रतिष्ठित गोपेश्वर महादेव मंदिर, गांधी हॉल से होगा और यह mth कंपाउंड, खातीपुरा, कृष्णपुरा पुल, फ्रूट मार्केट, राजवाड़ा होते हुए प्राचीन जबरेश्वर महादेव मंदिर पर समापन के साथ सम्पन्न होगी।

यात्रा मैं सम्मिलित होने के लिए 10 वार्डों से अलग-अलग बसों द्वारा मातृशक्ति को गांधी हॉल पोद्दार प्लाजा में एकत्रित किया जाएगा। प्रत्येक वार्ड में प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। साथ ही, 200 से अधिक पुरुष कार्यकर्ताओं की टोली बनाकर ट्रैफिक और अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

यात्रा प्रभारी दीपेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि अब तक 8000 से अधिक पंजीयन पूर्ण हो चुके हैं, और यह संख्या प्रतिदिन बढ़ रही है। यात्रा में बैंड, झांकियां, डीजे वाहन शामिल रहेंगे और मार्ग में विभिन्न स्थानों पर व्यापारी संघों द्वारा स्वागत मंच भी लगाए जाएंगे।

यात्रा से पूर्व विधायक गोलू शुक्ला ने स्वयं यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया और कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

Show More

Related Articles

Back to top button