.
इंदौर

अग्रसेन महासभा के सामूहिक विवाह समारोह 

शहर को नौवीं बार सफाई में अव्वल बनाने तथा किसी भी भोज कार्यक्रम में जूठन नहीं छोड़ने की शपथ लेंगे

.

अग्रसेन महासभा के सामूहिक विवाह समारोह

का आज शाम होगा महिला संगीत से शुभारम्भ

शहर को नौवीं बार सफाई में अव्वल बनाने तथा किसी भी भोज कार्यक्रम में जूठन नहीं छोड़ने की शपथ लेंगे

इंदौर। श्री अग्रसेन महासभा द्वारा 13-14 फरवरी को होने वाले सामूहिक विवाह समारोह की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इस बार महासभा द्वारा बेटमा, सेमलियाचाऊ, इंदौर तथा उज्जैन सहित विभिन्न स्थानों के चार युगलों का सामूहिक विवाह बायपास स्थित महासभा के मांगलिक भवन पर धूमधाम से सम्पन्न होगा। विवाह के लिए सभी तैयारियां “घर जैसी शादी” की तरह की गई हैं। महासभा की मेजबानी में यह 35वां सामूहिक विवाह समारोह होगा जिसमें नवयुगलों के साथ समाजबंधु भी इंदौर शहर को 9वीं बार स्वच्छता में नंबर वन बनाने में सहयोग करने तथा किसी भी मांगलिक अथवा स्नेह भोज में जूठन नहीं छोड़ने का भी संकल्प लेंगे।

महासभा परिवार की महिलाऐं और नवयुगलों के रिश्तेदार मिलकर शुक्रवार 13 फरवरी को शाम 7.30 बजे महिला संगीत के साथ इस महोत्सव का शुभारम्भ करेंगे। दोनों पक्षों के मेहमानों को मांगलिक भवन के वातानुकूलित कक्षों में ठहराया जाएगा। विवाह समारोह के लिए समूचे मांगलिक भवन को विद्युत एवं पुष्प सज्जा से श्रृंगारित किया जा रहा है।

प्रचार संयोजक अजय आलूवाले एवं सीए एसएन गोयल ने बताया कि महासभा के अध्यक्ष कैलाश नारायण बंसल, मंत्री राजेश मित्तल, प्रमुख संयोजक राजेश जिंदल एवं अरुण आष्टावाले के मार्गदर्शन में दो दिवसीय इस आयोजन में 4 युगलों के सामूहिक विवाह सम्पन्न होंगे। नव युगलों और उनके रिश्तेदारों का आगमन शुक्रवार को दोपहर 4 बजे से प्रारंभ हो जाएगा। सभी युगलों के लिए अलग-अलग मंडप, यज्ञ कुंड, तोरण एवं पंडितों की व्यवस्था की गई है। सामूहिक विवाह के लिए वरिष्ठ समाजसेवी प्रेमचंद गोयल को स्वागताध्यक्ष, मोहनलाल बंसल एवं अनूप सिंघल को अर्थव्यवस्था, प्रमोद बिंदल को कन्यादान व्यवस्था, सतीश गुप्ता को चल समारोह, अखिलेश गोयल को नेकचार व्यवस्था, कैलाश चोमूवाले को भोजन व्यवस्था समिति का संयोजक मनोनीत किया गया है। आशीर्वाद समारोह में अनेक वरिष्ठ समाजसेवी एवं अन्य विशिष्ठ अतिथि भी आमंत्रित किए गए हैं। विवाह समारोह की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं।

महोत्सव का शुभारंभ शुक्रवार 13 फरवरी की शाम को महिला संगीत के साथ होगा जिसमें महासभा परिवार की महिलाएं और नवयुगलों के रिश्तेदार मिलकर अपनी गीत- संगीत एवं नृत्य की प्रस्तुतियां देंगे। शनिवार 14 फरवरी को सुबह 9 बजे से गणेश पूजन, दोपहर 12 बजे प्रीतिभोज, दोपहर 4.30 बजे सामेला, शाम 5 बजे बारात चल समारोह, शाम 6 बजे तोरण, शाम 7 बजे वरमाला एवं आशीर्वाद समारोह तथा शाम 7.30 बजे प्रीतिभोज के बाद रात्रि 8.30 बजे अग्नि की साक्षी में विद्वान पंडितों द्वारा सात फेरों सहित पाणिग्रहण संस्कार एवं रात 11 बजे बिदाई जैसी परंपरागत रस्मों का निर्वहन होगा। प्रत्येक युगल के लिए समाजबन्धुओं के सहयोग से गृहस्थी चलाने योग्य उपहार भी भेंट किए जाएँगे।

Show More

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!