
महाभारत का चलचित्र द्वारा पीतल पर वर्णन तैयार किया जा रहा हैं
इंदौर। जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी की प्रेरणा से समर्पण से संसार पुस्तक द्वारा गणेश चतुर्थी पर महाभारत का चलचित्र द्वारा पीतल पर वर्णन तैयार किया जा रहा हैं।इस कार्य को अनंत चतुर्दशी तक पूर्ण कर लिया जाएगा।

लोकेश मंगल ने बताया कि पीतल पृष्ठ की साईज चौड़ा 5 इंच लंबा 8 इंच अनुमानित वजन 12 ग्राम हैं।इसमें मुख्य पृष्ठ के अलावा कही भीं भाषाई इस्तेमाल नहीं होगा। इसे एक तरफा छापा जाएगा। लेजर तकनीक द्वारा PLT फाइल के माध्यम से छापा जाएगा। महर्षिवेद व्यास के द्वारा महाभारत के लेखन में असमर्थता जताई गई तो गणेश जी ने चतुर्थी से लेखन प्रारंभ किया और पूर्ण रूपेण अनंत चतुर्दशी तक सतत लेखनी की गई। लेकिन गणेश जी की एक शर्त की जब तक महाभारत की लेखनी पूर्ण ना हो जाए तब तक मैं अन्न व जल ग्रहण नहीं करुगा। जिसके चलते गणेश जी के शरीर में जल स्तर बनाए रखने हेतु वेद व्यास जी के द्वारा मिट्टी का लेपन किया गया और जब गणेश जी ने स्थान छोड़ा तो वे एक मिट्टी की मूर्त का रूप ले चुके थे। अधर्म पर धर्म की जीत की चलते सम्पूर्ण विश्व में गणेश उत्सव घरों में कई सदियों से मनाया जाता हैं। किंतु गणेश उत्सव को सार्वजनिक स्वरूप लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक ने 1893 में दिया l इसका आर्थिक वहन स्वामी अवधेशानंद गिरी द्वारा किया गया हैं।



