.
इंदौर

क्षत्रिय मराठा सोश्यल ग्रुप का दो दिवसीय अ.भा. राजत जयंती (25 वाँ) परिचय सम्मान समारोह दिनांक 17 जनवरी से

क्षत्रिय मराठा सोश्यल ग्रुप

.

समाज को संगठित करने का 25 वॉ अवसर

IMG 20260112 WA00701। क्षत्रिय मराठा सोश्यल ग्रुप का अ.भा. राजत जयंती (25 वाँ) परिचय सम्मान समारोह दिनांक 17 एवं 18 जनवरी, 2026 को गाँधी हॉल में होगा। विभिन्न प्रतिभाओ का सम्मान समारोह का आयोजन 18 जनवरी को इंदौर। क्षत्रिय मराठा सोष्यल ग्रुप विगत् 24 वर्शों से निरन्तर अखिल भारतीय स्तर पर विवाह योग्य युवक-युवतियों के परिचय सम्मेलन का आयोजन करता चला आ रहा है।

इस वर्ष रजत जयन्ती परिचय सम्मेलन दिनांक 17 व 18 जनवरी, 2026 को गाँधी हॉल प्रांगण में हो रहा है। विभिन्न प्रतिभाओ का सम्मान समारोह का आयोजन 18 जनवरी को दोपहर 3 बजे होगा। अभी तक सौ से अधिक प्रतिभाशाली व्यक्तित्वों का सम्मान किया जा चुका है एवं पिछले 24 वर्षों में 20 हजार से अधिक प्रत्याशियों ने हमारे कार्यक्रम में भाग लेकर अपने जीवन साथी का चयन किया । क्षत्रिय मराठा सोश्यल ग्रुप भारत ही नहीं अपितु अंतर्राष्टीय स्तर पर अपना नाम स्थापित किया है पिछले कई वर्षों से इस निःशुल्क आयोजन को समाज को एकसूत्र में बांधने की जो परंपरा सन 2000 में कल्पना कर साकार की वह आज तक निरंतर जारी है । ग्रुप का लक्ष्य एकमात्र है की समाज को संगठित एवं एकसूत्र में बांधकर रखा जाये इसलिए हमारे द्वारा प्रयास किया जाता है कि यह मिलन समारोह निरंतर जारी रहे।

समाज के सभी अभिभावकगण एवं समाजसेवियों से अनुरोध है कि वे सहपरिवार कार्यक्रम में अपनी सहभागिता देवें अभी तक सोशल ग्रुप को 500 से अधिक उच्च शिक्षित एवं उच्च आय वर्ग की प्रविष्ठियां प्राप्त हो चुकी है इस अवसर पर बहुरंगीय ’’मिलन’’ पत्रिका का भी प्रकाशन किया गया है। जो इस वर्ष परिचय सत्र प्रारंभ होने के पूर्व हमारे आराध्य देव खजराना गणेशजी के समक्ष पूजन कर भावी प्रत्याशियों के उज्जवल भविष्य की मनोकामना की जायेगी।

इस समाजोपयोगी आयोजन को सम्पन्न करने में हमें समाज के बंधु-बांधवों का निरन्तर सहयोग मिलता रहा है और इस मंच के माध्यम से अनेक रिश्ते तय हुए है जो अब सफल वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे हैं। उनकी सद्भावनाओं एवं सहयोग से प्रेरित होकर ही हम लोग निरन्तर प्रगति के पथ पर अग्रसर होते जा रहे हैं।

जैसा कि आप सभी जानते हैं कि सामाजिक कार्यों को सम्पन्न करने में समाज के सभी वर्गों का सहयोग आवश्यक होता है, इसलिये हम यह अपेक्षा करते हैं कि आप लोग भी तन-मन-धन से योगदान देकर प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को सफल बनायें ।

कार्यक्रम के अध्यक्ष गिरीश चव्हाण के द्वारा कार्यक्रम को सुचारूप से संचालित करने के लिए संस्था के पदाधिकारी श्रीमती पूर्णिमा चव्हाण, श्रीमती वंदना चराटे, श्रीमती नमिता गरूड़, श्रीमती भारती गुंजाळ, संभाजीराव गुंजाळ, राजेन्द्र जाधव, विवेक कदम, विरेन्द्र पुणेकर, देव दिघे, संजय दिघे, सुधीर शालिय, विमलेष जाधव, दाक्षी चव्हाण सभी पदाधिकारियों को अलग-अलग दायित्व प्रदान किए गए है

चूंकि लगातार 24 वर्षों से समाज की यह महती आवश्यकता होने के कारण इस निःशुल्क आयोजन का महत्व समाज के हर वर्ग के प्रत्याशी एवं उनके अभिभावकगण समझने लगे हैं इसी महा अभियान को जारी करते हुए क्षत्रिय मराठा सोष्यल ग्रुप संकल्पित है ।

Show More

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!