.
इंदौर

माँ नर्मदा के चतुर्थ चरण का स्वागत भव्यता और दिव्यता के साथ करें – कैलाश विजयवर्गीय

माँ नर्मदा का इंदौर पर आशीर्वाद, उसी अनुरूप करें स्वागत - सुमित मिश्रा

.

नर्मदा चतुर्थ चरण के अंतर्गत तीन पैकेजों का भूमिपूजन 29 मार्च को
1356 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देंगे मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव
माँ नर्मदा के चतुर्थ चरण का स्वागत भव्यता और दिव्यता के साथ करें – कैलाश विजयवर्गीय
माँ नर्मदा का इंदौर पर आशीर्वाद, उसी अनुरूप करें स्वागत – सुमित मिश्रा
भविष्य के इंदौर की आवश्यकताओं को पूरा करेगी परियोजना – महापौर पुष्यमित्र भार्गव
कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भाजपा कार्यालय पर बैठक सम्पन्न

SAVE 20260327 192444 SAVE 20260327 192415 SAVE 20260327 192353 SAVE 20260327 192334

इंदौर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा 29 मार्च को दशहरा मैदान पर माँ नर्मदा चतुर्थ चरण परियोजना अंतर्गत 3 पैकेजों के भूमिपूजन कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आज भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक रमेश मेंदोला, मधु वर्मा, सुदर्शन गुप्ता, सूरज केरो की उपस्थिति में महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि माँ नर्मदा हमारे मध्य-प्रदेश की जीवनदायिनी है। प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर पर माँ नर्मदा जी की विशेष कृपा है, नर्मदा के चौथे चरण से इंदौर को अतिरिक्त जल मिलेगा, जिससे इंदौर का विकास और तेज गति से होगा, साथ ही पर्याप्त पेयजल उपलब्ध होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी इतनी बड़ी सौगात इंदौर को देने आ रहे है, इसलिए माँ नर्मदा के चौथे चरण का स्वागत भव्यता और दिव्यता के साथ करें।
भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कहा कि माँ नर्मदा का अहिल्या माता की नगरी इंदौर पर आशीर्वाद है, इसलिए हमारा इंदौर फलफूल रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में इंदौर विकास की नई इबारत लिख रहा है। अमृत योजना सिर्फ योजना नहीं है बल्कि इंदौर के भविष्य को संवारने वाली परियोजना है, इसलिए माँ नर्मदा का स्वागत भी उसी के अनुरूप करें। सभी वार्डों और बूथों से कार्यकर्ता आयोजन में शामिल होकर माँ नर्मदा का स्वागत करें।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि 29 मार्च को इंदौर विकास की दृष्टि से नया इतिहास रचेगा। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शहरों में हर घर जल की सुनिश्चिता उपलब्ध करवाने के लिए अमृत योजना की शुरूवात की। अमृत योजना के अंतर्गत शहर के 2.47 लाख परिवारों को पानी पहुंचाने के सबसे बड़ी परियोजना के तीन पैकेजों का भूमिपूजन मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में होगा। जो भविष्य के शहर की जलापूर्ति को पूरा करेगी, इसके माध्यम से शहर में 40 पानी की टंकियों का निर्माण किया जाएगा। 1600 से अधिक ग्रेविटीमेन पाइप लाइन का नेटवर्क तैयार किया जाएगा।
इस अवसर पर एमआईसी सदस्य राजेंद्र राठौर, अभिषेक बबलू शर्मा, नंदकिशोर पहाड़िया, अश्विनी शुक्ल, मनीष मामा, कमल वाघेला, राकेश जैन, अनंत पंवार, सुधा सुख्यानी, नीतेश नरवले, मानसिंह यादव सुधीर कोल्हे, महेश कुकरेजा, कैलाश पिपले, हरप्रीत सिंह बक्शी, राकेश शर्मा, वासुदेव पाटीदार, भूपेंद्र केसरी, भारत पारख, गौतम शर्मा, दीपेन्द्र सिंह सोलंकी, दीप्ति हाडा, कंचन गिदवानी, अजय शर्मा पप्पू, नेहा शर्मा, मंजू ठाकुर, इंदु श्रीवास्तव, गुलशन यादव, नारायण पालीवाल, स्वाति कशीद, सचिन बंसल, विशाल यादव, वरुण पाल, हेमराज वाडिया, गोविंद पंवार, आकाश गर्ग रानू , नितिन शर्मा, रितेश शर्मा, दीपांश खण्डेलवाल, राजा कोठारी, दीपेश पचोरी, सौरभ खण्डेलवाल, पार्षद प्रणव मंडल, शिखा दुबे, संध्या यादव, रूपाली अरुण पेंढारकर, बरखा मालू सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!