इंदौर

सिल्वर जुबली होने पर 4 दिनों का होगा जत्रा*

*जत्रा का वेद मंत्रों के बीच हुआ भूमिपूजन*

*जत्रा का वेद मंत्रों के बीच हुआ भूमिपूजन*

*सिल्वर जुबली होने पर 4 दिनों का होगा जत्रा*

इंदौर। मराठी सोशल ग्रुप ट्र्स्ट का लोकप्रिय एवं प्रख्यात सालाना आयोजन – जत्रा – मेगा ट्रेड फेयर एवं मराठी फूड फेस्टिवल का 25वा संस्करण 10 से 13 अक्टूबर 2025 को पोद्दार प्लाझा, गांधी हॉल पर आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष जत्रा सिल्वर जुबली वर्ष मना रहा है। इसके लिए सोमवार को वेद मंत्रों के बीच भूमिपूजन हुआ।

संस्था के सुधीर दांडेकर एवं राजेश शाह ने बताया कि जत्रा भूमिपूजन आचार्यों पंडितों की उपस्थिति में वेद मंत्रों के साथ किया। जत्रा की शुरुआत 10 अक्टूबर से होगी।

श्रीमती तृप्ति महाजन एवं सुमेधा बावकर ने बताया कि जत्रा में इस वर्ष भी मराठी व्यंजनों के करीब 45 से 50 फूडस्टाल लगाए जाएंगे। श्रीमती तृप्ति एवं सुमेधा ने बताया कि फूड झोन में स्टाल सिर्फ गृहिणियों को ही दिए गए है। आयोजन की तैयारियां जोरों शोरो से चल रही है।

संकेता देशकुलकर्णी एवं सुप्रिया पुंडलिक ने बताया कि हैंडीक्राफ्ट झोन में हस्तकरघा, गृह उपयोगी सामग्री आदि के स्टाल रहेंगे है। हैंडीक्राफ्ट झोन लघु उद्यमीओ जिनके पास मार्केटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर नही होता उन्ही को प्राथमिकता दी जा रही है। इस वर्ष भी 20 से 25 के करीब हैंडीक्राफ्ट आइटम्स के स्टाल लगाए जाएंगे।

IMG 20251007 WA0052

संस्था की श्रीमती ज्योत्स्ना सोहनी एवं उदय धनाश्री ने बताया कि जत्रा में चारो दिन महाराष्ट्र के प्रख्यात लावणी कलाकारों द्वारा धमाकेदार लावणी की प्रस्तुति की जाएगी। सांस्कृतिक झोंन को म प्र सांस्कृतिक मंत्रालय के अंतर्गत मराठी साहित्य अकादमी भोपाल द्वारा प्रायोजित किया गया है।

Show More

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!