.
इंदौर

इंदौर के स्टार्ट अप ‘एसी डॉक्टर’ को ‘बेस्ट सर्विस पार्टनर’ अवॉर्ड

बेस्ट सर्विस पार्टनर

.

*इंदौर के स्टार्ट अप ‘एसी डॉक्टर’ को ‘बेस्ट सर्विस पार्टनर’ अवॉर्ड*

 

*इंदौर, ।* कुछ समय पहले इंदौर के दो युवाओं ने स्टार्ट अप ‘एसी डॉक्टर’ द्वारा एसी को साफ करने की एक इनोवेटिव प्रक्रिया तैयार की थी जिसे वे रजिस्टर और पेटेंट भी करवा चुके है।और अब एयर कंडीशनिंग सर्विस सेक्टर में तेजी से उभर रहे एसी डॉक्टर ने इंदौर का नाम रोशन कर एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। कंपनी को वैश्विक एसी ब्रांड डाइकिन द्वारा ‘बेस्ट सर्विस पार्टनर’ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। खास बात यह है कि एसी डॉक्टर को यह सम्मान डाइकिन के साथ अपने पहले ही वर्ष के सहयोग में मिला है, जो कंपनी की कार्यक्षमता, सर्विस क्वालिटी और ग्राहक संतुष्टि के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को स्पष्ट रूप से दर्शाता है।

एसी डॉक्टर ने इंदौर में कम समय में ही अपनी एक मजबूत पहचान बनाई है। कंपनी अपने ग्राहकों को तेज, भरोसेमंद और टेक्निकली एडवांस्ड एसी सॉल्यूशंस उपलब्ध कराने के लिए जानी जा रही है। यहां की टीम पूरी तरह इनहाउस प्रोफेशनल्स से बनी है, जिन्हें विशेष रूप से ट्रेन किया गया है ताकि हर ग्राहक को समय पर और उच्च गुणवत्तापूर्ण सेवा मिल सके। यही वजह है कि कंपनी ने शुरुआत के समय से ही ग्राहकों का विश्वास जीतते हुए लगातार अपनी ग्रोथ दर्ज की है।

*इस उपलब्धि पर एसी डॉक्टर के प्रतिनिधि इरशाद मुबीन ने कहा कि* यह अवॉर्ड हमारे लिए गर्व का विषय है और यह हमारी टीम की मेहनत और ग्राहकों के विश्वास का परिणाम है। हमने हमेशा से क्वालिटी सर्विस, फास्ट रिस्पॉन्स और टेक्निकल एक्सीलेंस को प्राथमिकता दी है। साथ ही कंपनी अब अपने विस्तार की दिशा में भी तेजी से काम कर रही है। इंदौर में सफलता हासिल करने के बाद एसी डॉक्टर जल्द ही अन्य शहरों में भी अपनी सेवाएं शुरू करने की योजना बना रही है, जिससे ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों तक अपनी प्रोफेशनल सर्विस पहुंचाई जा सके।

*इस अवसर पर एसी डॉक्टर के प्रतिनिधि यजुवेंद्र सिसोदिया ने कहा,* ” एसी डॉक्टर की पूरी टीम को इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं जिनके अथक प्रयासों से ये संभव हो पाया। हम भविष्य में भी आधुनिक तकनीक और प्रोफेशनल अप्रोच के साथ ग्राहकों की जरूरतों को समझते हुए बेहतर सेवाएं प्रदान करते रहेंगे और कूलिंग सर्विस इंडस्ट्री में नए मानक स्थापित करने की दिशा में कार्य करते रहेंगे।

Show More

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!