इंदौर

विधानसभा 1 में हर्षोल्लास के साथ मना विशाल दीवाली मिलन समारोह

भाजपा कार्यकर्ता सोशल मीडिया से सकारात्मक संदेशों का आदान-प्रदान करें - कैलाश विजयवर्गीय

विधानसभा 1 में हर्षोल्लास के साथ मना विशाल दीवाली मिलन समारोह

*मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एवं आकाश विजयवर्गीय सपरिवार रहे उपस्थित*

*8 हजार से अधिक कार्यकर्ता रहे दीवाली मिलन समारोह में मौजूद*

*मुख्यमंत्री मोहन यादव ऑनलाइन जुड़े कार्यक्रम से*

*भाजपा कार्यकर्ता सोशल मीडिया से सकारात्मक संदेशों का आदान-प्रदान करें – कैलाश विजयवर्गीय*

*विकास भी करना है, विरासत भी संभालना है और भारत को विश्वगुरु बनाना है – कैलाश विजयवर्गीय*

इंदौर :- नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एवं पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय की गरिमामयी उपस्थिति में भाजपा विधानसभा 1 का , बाबाश्री गार्डन में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ऑनलाइन जुड़कर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। इस अवसर पर बोलते हुए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि सोशल मीडिया का सकारात्मक उपयोग होना चाहिए, देशहित में उपयोग होना चाहिए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि कैलाशजी जिस सीट से चुनाव लड़ते हैं उस सीट को अयोध्या बना देते हैं। इससे पहले आकाशजी के द्वारा विधानसभा 3 में यह आयोजन किया जाता था और अब दो सालों से विधानसभा एक में दीपावली मिलन कार्यक्रम किया जा रहा है। इस तरह के कार्यक्रम से सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिलता है और आत्मीयता का भाव विकसित होता है। अभी बिहार में चुनाव होने वाले हैं। हमें गर्व है कि हम विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के हम सभी सम्मानीय सदस्य हैं। इंदौर में तो कांग्रेस चुनाव मैदान तक छोड़ देती है। उसका उम्मीदवार चुनाव में भाजपा का दामन थाम लेता है। इससे बड़ी बात और क्या हो सकती है। यह आप सभी की मेहनत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद से संभव हुआ है। इंदौर कई मामलों में नंबर वन है। कैलाश जी इसके आदर्श उदाहरण हैं। उन्हे कहीं से भी चुनाव लड़वा दो जीत उन्ही की होती है। इंदौर राजबाड़ा में जो कैबिनेट की बैठक हुई थी उसमें इंदौर और आसपास के क्षेत्रों को मेट्रोपोलिटिन बनाने का निर्णय लिया गया।

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इस अवसर पर बोलते हुए कहा कि सोशल मीडिया आजकल कई देशों में अशांति फैलाने का काम कर रहा है। यह बात मीडिया कह रहा है, इसलिए जरूरी है कि हर कार्यकर्ता सुबह उठकर भाजपा की पोस्ट देखे। प्रधानमंत्रीजी ने क्या कहा, हमारे वरिष्ठ नेताओं ने क्या कहा। आजकल सोशल मीडिया का उपयोग काफी बढ़ गया है। इसलिए सोशल मीडिया के माध्यम से हमें सकारात्मक संदेश फैलाना चाहिए। हमारे प्रधानमंत्रीजी ने काफी अच्छा काम किया है। जीएसटी की दरों के कम होने से बाजार में इस दिवाली को बहार आई, जो अच्छा संकेत है। इसलिए मैं कह सकता हूं कि भाजपा देश के लिए सोचती है। हमने पिछले साल 51 लाख वृक्षारोपण का संकल्प लिया और लगाए। वे सभी वृक्ष अभी जिंदा है। हमें आने वाली पीढ़ी को शुद्ध वातावरण देकर जाना है। इसलिए विकास भी करना है, विरासत भी संभालना है और भारत को विश्वगुरु बनाना है। यह जिम्मेदारी यदि किसी की है तो वो भारतीय जनता पार्टी की है। बाकी लोग कुर्सी के लिए लड़ते हैं उनको देश की चिंता नहीं है। मैने 6 साल बंगाल में काम किया। वहां बांग्लादेशी घुसपैटियों को वोट के लिए देश में वोट बैंक का हिस्सा बनाया जा रहा है। लेकिन भाजपा के कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि राष्ट्र मजबूत हो। हम सभी मिलकर समाज की चिंता करें। सोशल मीडिया की बहुत बड़ी भूमिका है। इसलिए सोशल मीडिया के माध्यम से अच्छे संदेश भेजें।

कार्यक्रम में जनता की फरमाइश पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एवं आकाश विजयवर्गीय ने भजन भी सुनाए।
आकाश विजयवर्गीय ने इस अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के हर कार्यकर्ता को सोशल मीडिया पर सक्रिय होना चाहिए, साथ ही सोशल मीडिया पर जनता की समस्याओं के लिए सजग रहना चाहिये। हम विधानसभा 1 के सभी घरों को डाटा जुटा रहे हैं। सभी परिवारों का एक व्हाट्स एप ग्रुप बनाया जाएगा, जिससे सभी लोग अपनी समस्याओं, अपनी बातों को उस पर शेयर कर सकेंगे। सोशल मीडिया एक बड़ी शक्ति है और उसकी ताकत का हमें सदुपयोग करना चाहिये। बारिश का दौर समाप्त हो चुका है, इसलिए अब हमें विकास कार्यों के लिये जुट जाना चाहिये। बारिश की वजह से विकास कार्य धीमे हो गये थे अब वे फिर से गति पकड़ेंगे। विधानसभा 3 में कोरोना में ज्यादा समय बरबाद होने के बावजूद हमने ढाई हजार करोड़ के कार्य किए। कैलाशजी का कहना है कि हर कार्यकर्ता स्वयं को कैलाश विजयवर्गीय समझे और जनता की समस्याओं के लिए सीधे अधिकारियों से बात करे।

IMG 20251026 WA0008 IMG 20251026 WA0019 IMG 20251026 WA0006 IMG 20251026 WA0015

कार्यक्रम में 8 हजार से अधिक भाजपा विधानसभा 1 परिवार के कार्यकर्ता गण के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता सत्यनारायण सत्तन, नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता , पार्षद गण, बूथ की टोली एवं भाजपा के पदाधिकारी गण मौजूद थे।

Show More

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!