
संत सुन्दरदास जयंती पर भव्य आयोजन, दुद्धाभिषेक, माल्यार्पण एवं सम्मान समारोह संपन्न
इंदौर। संत शिरोमणि संत सुन्दरदास जी की जयंती के पावन अवसर पर नवलखा चौराहा स्थित उनकी प्रतिमा पर भव्य एवं श्रद्धामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दुद्धाभिषेक एवं माल्यार्पण के साथ हुई, जिसमें उपस्थित समाजजनों ने संत सुन्दरदास जी के आदर्शों को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान कर उनके अनुभव एवं योगदान को सराहा गया। विशेष रूप से समाज के वरिष्ठ कैलाश रावत का शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक एकता एवं सेवा की भावना को आगे बढ़ाते हुए सुन्दरदास प्याऊ का शुभारंभ भी किया गया, जिससे आमजन को शुद्ध पेयजल की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में संत सुन्दरदास जी के जीवन, उनके आदर्शों एवं समाज के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके विचार आज भी समाज को सही दिशा प्रदान करते हैं। उन्होंने समाज के युवाओं से आह्वान किया कि वे संतों के आदर्शों को अपनाकर समाज सेवा के कार्यों में आगे आएं।
इस अवसर पर मुख्य रूप से अखिल भारतीय खंडेलवाल वैश्य महासभा, मध्यप्रदेश के प्रदेश मीडिया प्रभारी विनोद खंडेलवाल उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में राजेश डंगायच, दिनेश कूलवाल, विवेक खंडेलवाल, राजेश कूलवाल, नवीन सामरिया, निर्भय खण्डेलवाल, सुनील माली, ब्रजेश खंडेलवाल, राजेंद्र कूलवाल, कमलेश घीया, संजय डंगायच, संजय बडगोती, कैलाश रावत सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।
कार्यक्रम का समापन आभार प्रदर्शन के साथ हुआ, जिसमें आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित समाजजनों का धन्यवाद ज्ञापित किया।



