
सेरेनिटी 10के कलर रन 2026 का भव्य आयोजन, इंदौर में फिटनेस का उत्सव
इंदौर। इंदौर सुपरचार्जर्स हेल्थ एंड वेलफेयर सोसायटी द्वारा आयोजित “सेरेनिटी 10के कलर रन – आठवां संस्करण” का सफल आयोजन रविवार को नेहरू स्टेडियम में किया गया। इस आयोजन में शहरभर से आए धावकों, युवाओं, महिलाओं एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और फिटनेस के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

10 किलोमीटर दौड़ का फ्लैग ऑफ जस्टिस विजय कुमार शुक्ला द्वारा किया गया, 3 एवं 5 किलोमीटर दौड़ की शुरुआत हुई। आयोजन का रूट नेहरू स्टेडियम से एग्रीकल्चर कॉलेज स्क्वायर, वर्ल्ड कप स्क्वायर, स्कीम 140 होते हुए वैष्णव धाम मंदिर के पास टर्न लेकर पुनः वापसी का रखा गया।
पूरे मार्ग पर प्रतिभागियों की सुरक्षा, मेडिकल सहायता एवं हाइड्रेशन की समुचित व्यवस्था की गई थी, जिससे धावकों को एक सुरक्षित और उत्साहपूर्ण अनुभव प्राप्त हुआ।
परिणाम (रिजल्ट्स):
10 किलोमीटर ओपन मेल:
विशाल कुशल (बिब नंबर 1175) – 34 मिनट 29 सेकंड
श्रेयांस गुप्ता (बिब नंबर 1075) – 38 मिनट 07 सेकंड
10 किलोमीटर ओपन फीमेल:
कविता शर्मा (बिब नंबर 1329) – 57 मिनट 07 सेकंड
छवि गुप्ता (बिब नंबर 1322) – 1 घंटा 01 मिनट 53 सेकंड
5 किलोमीटर ओपन मेल:
तनमय चौहान (बिब नंबर 5051) – 17 मिनट 00 सेकंड
विजय दावर (बिब नंबर 5031) – 18 मिनट 20 सेकंड
5 किलोमीटर ओपन फीमेल:
अर्चिता चौहान (बिब नंबर 5101) – 20 मिनट 31 सेकंड
मुस्कान राजपूत (बिब नंबर 5127) – 21 मिनट 18 सेकंड
पुरस्कार वितरण समारोह में माननीय तुलसी सिलावट, सांसद शंकर लालवानी एवं डॉ. निशांत खरे की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के अंत में संस्था के अध्यक्ष एडवोकेट नितिन सिंह भाटी ने आभार व्यक्त किया, जबकि सचिव डॉ. सुभाष मसीह द्वारा पूरे आयोजन का सफल संचालन किया गया।
यह आयोजन इंदौर में फिटनेस, सामुदायिक सहभागिता और सकारात्मक जीवनशैली को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।



