इंदौर

जी.पी.ओ. द्वारा आमजन को प्रत्येक घर तिरंगा फहराने हेतु जागरूक करने के उद्देश्य से भव्य तिरंगा रैली का आयोजन

जी.पी.ओ

जी.पी.ओ. द्वारा आमजन को प्रत्येक घर तिरंगा फहराने हेतु जागरूक करने के उद्देश्य से भव्य तिरंगा रैली का आयोजन

इंदौर। भारत देश के गौरवमयी इतिहास, राष्ट्रभक्ति तथा वीर जवानो के प्रति सम्मान में “हर घर तिरंगा अभियान” के अंतर्गत आज इंदौर जी.पी.ओ. द्वारा आमजन को प्रत्येक घर तिरंगा फहराने हेतु जागरूक करने के उद्देश्य से भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया |  रैली को  पोस्टमास्टर जनरल सुश्री प्रीती अग्रवाल महोदया द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया | यह रैली इंदौर जी.पी.ओ. से  नेहरु स्टेडियम,शिवाजी वाटिका से होते हुए वापस इंदौर जी.पी.ओ. पर समाप्त हुई |

रैली के माध्यम से डाक विभाग द्वारा प्रत्येक नागरिक से हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होने के साथ अपने घर पर तिरंगा फहराने की अपील की गई | इस जागरूकता रैली के माध्यम से “डाक सेवा-जन सेवा” का सन्देश भी दिया गया | इस विशाल रैली में श्री शिवांसु कुमार प्रवर अधीक्षक डाकघर इंदौर नगर संभाग, श्री दिनेश डोंगरे सहायक निदेशक प्रथम, श्री प्रवीण श्रीवास्तव सहायक निदेशक द्वितीय, श्री राजेंद्र व्यास सहायक निदेशक तृतीय , श्री अशोक जखोड़े, वरिष्ठ डाकपाल इंदौर जीपीओ, श्री अजीत सिंह डामोर, मैनेजर एन.एस.एच एवं क्षेत्रीय कार्यालय के समस्त अधिकारीगण तथा इंदौर जीपीओ के समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे |

 

 

 

 

 

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!