
केंद्रीय जेल इंदौर में भव्य रूप में गीता उपदेश महा आयोजन
राष्ट्रीय संत गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद ने केंद्रीय जेल इंदौर में दिए प्रेरक उपदेश

केंद्रीय जेल इंदौर में भव्य रूप से राष्ट्रीय संत गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद गीता उपदेश महा आयोजन
इंदौर। केंद्रीय जेल इंदौर में भव्य रूप से राष्ट्रीय संत गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज का भगवत गीता उपदेश महा आयोजन किया गया ।
मध्य प्रदेश जेल विभाग के मुखिया वरुण कपूर महानिदेशक जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं भी सपत्नीक उपस्थित हुए।
कार्यकर्म के आरंभ में ज्ञानानंद महाराज का जेल के मुख्य द्वार पर महानिदेशक वरुण कपूर एवं अतिरिक्त जय महा निरीक्षक संजय पांडे, दिनेश नरगावे श्रीमती अलका सोनकर केंद्रीय जेल अधीक्षक द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
प्रवेश पर संत शिरोमणि द्वारा जेल उत्पाद प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। बाल राधा कृष्ण बालकों को उपहार प्रदान किए गए
मुख्य द्वार से ढोल नगाड़ों की थाप पर आदिवासी बंदी भाइयों के चलित भगोरिया नृत्य दल तथा महिला ब बंदी बहनों द्वारा कलश यात्रा के साथ जुलूस निकला । मुख्य कार्यक्रम स्थल पर संत श्री को ले जाया गया। श्री कृष्ण भगवान को दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। शुरुआत में बंदी एवं बंदिनी नृत्य दल द्वारा मनोहरी श्रीकृष्ण भक्ति नृत्य की प्रस्तुतिया दी गई। भक्तिमय माहौल में बंदियों द्वारा श्रीमद भगवत गीता मंत्रोच्चार के बीच संतश्री का पद प्रक्षालन किया गया। जेल महानिदेशक द्वारा भागवताचार्य को प्रतीक चिन्ह सप्रेम भेंट किए गए ।
अपने मुख्य उद्बोधन में गीता मनीषी स्वामी ज्ञान आनंद महाराज द्वारा अपने जीवन में भगवत गीता के उपदेशों द्वारा समस्त विश्व कल्याण के लिए क्या कर्म किए जाने चाहिए इससे अवगत कराया गया। संपूर्ण कार्यक्रम में लगभग एक हजार बंदियों की उपस्थिति में बंदी भाई भक्ति में हर्षउलहास में नजर आए । कार्यक्रम के अंत में वरुण कपूर साहब ने मुनि श्री का आभार व्यक्त किया।
इस संपूर्ण कार्यक्रम में व्यवस्था संयोजन में जेलर इंदर नागर संतोष लडिया वरिष्ठ परीवीक्षा कल्याण अधिकारी अभिषेक दांगी एवं समस्त जेल स्टाफ का योगदान रहा।



