
*काव्य गौरव अलंकरण के लिए पाँच कवि चयनित*
_पंकज प्रसून, निशा पंडित, कमलेश दवे, पुष्पेन्द्र पुष्प और शिवांगी प्रेरणा को मिलेगा 22 फ़रवरी को काव्य गौरव अलंकरण
_
इंदौर। हिन्दी भाषा की वाचिक परम्परा से मातृभाषा उन्नयन संस्थान द्वारा पाँच कवियों को प्रतिवर्ष काव्य गौरव अलंकरण प्रदान किया जाता है। वर्ष 2026 में माण्डव से डॉ. पंकज प्रसून चौधरी, उज्जैन से निशा पंडित, नागदा से कमलेश दवे, बड़नगर से पुष्पेंद्र जोशी पुष्प और भोपाल से शिवांगी प्रेरणा का चयन किया गया है। यह अलंकरण संस्थान के प्रतिष्ठा प्रसंग हिन्दी गौरव अलंकरण समारोह में प्रदान किया जाएगा। इंदौर में यह समारोह शनिवार 22 फ़रवरी 2026 को आयोजित किया जा रहा है।
मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ ने बताया कि ‘संस्थान विगत छह वर्ष से वाचिक परम्परा के पाँच युवा कवियों को काव्य गौरव अलंकरण से सम्मानित करता है, जिसमें वर्ष 2026 के लिए चयन समिति ने देशभर से प्राप्त अनुशंसाओं के आधार पर कवियों का चयन किया है।’
ज्ञात हो कि कवियों का चयन देश के विभिन्न प्रान्तों से होता है, विगत पाँच वर्षों में पच्चीस कवि काव्य गौरव अलंकरण से सम्मानित हो चुके हैं।
काव्य गौरव से अलंकृत होने वाले कवियों को मातृभाषा उन्नयन संस्थान राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए आमंत्रित किया।



