
डा. शिवमुनिजी का 84वां जन्मोत्सव एकासना दिवस के रूप में मनाया जा रहा है
इंदौर। अखिल भारतीय स्तर पर देशभर में श्रमण संघीय आचार्य सम्राट प.पू. डॉ. शिवमुनिजी का 84वां जन्मोत्सव 18 सितंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके तहत पोरवाल भवन जंगमपुरा में भी आचार्यश्री का जन्मदिवस एकासना दिवस के रूप में महासती श्री धैर्यप्रभाजी मसा आदि ठाणा के सानिध्य में मनाया जाएगा।
पोरवाल संघ के अध्यक्ष विनोद जैन एवं मंत्री कमल जैन एवं प्रचार प्रमुख मुकेश जैन ने बताया कि डॉ. शिवमुनिजी की जन्म जयंती पर पूरे देशभर में स्थानकवासी जैन समाज द्वारा 84 हजार एकासने और आयंबिल तप किए जाएंगे। आपने समाजजनों से भी आग्रह किया कि इंदौर में अधिकाधिक संख्या में एकासना कर आचार्यश्री के प्रति अपनी आस्था का भाव प्रकट करें।



