.
इंदौर

शरीर को भीतर से साफ रखकर स्वस्थ रहें – डॉ. पीयूष सक्सेना

इंदौर प्रेस क्लब में चाय पर चर्चा

.

शरीर को भीतर से साफ रखकर स्वस्थ रहें – डॉ. पीयूष सक्सेना

इंदौर। हम अपने शरीर के भीतरी अंगों को जितना अधिक साफ रखेंगे, उतना ही हम जीवन में स्वस्थ और ऊर्जावान बने रहेंगे। यह बात ख्यात हेल्थ केयर कोच और पीएलआर थैरेपी विशेषज्ञ डॉ. पीयूष सक्सेना ने कही।  डॉ. सक्सेना मंगलवार को इंदौर प्रेस क्लब में चाय पर चर्चा कार्यक्रम में बोल रहे थे। आपने प्राकृतिक चिकित्सा से जुड़े अनेक तथ्य प्रस्तुत किए और मीडियाकर्मियों के सवालों के जवाब भी दिए। प्रेस क्लब महासचिव प्रदीप जोशी ने डॉ. सक्सेना का स्वागत किया। संचालन कोषाध्यक्ष मुकेश तिवारी ने किया और आभार महिला प्रतिनिधि पूनम शर्मा ने माना।
इस अवसर पर कार्यकारिणी सदस्य मनीष मक्खर, अभय तिवारी, प्रमोद दीक्षित, श्याम कामले, विजय भट्ट, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र कोपरगांवकर, राजीव उपाध्याय, प्रकाश तिवारी, राजू रायकवार, प्रवीण बरनाले, मार्टिन पिंटो, डॉ. अर्पण जैन, नितिन सोलंकी, नाना नागर, आशीष जादौन, अर्श विसाल, नेहा जैन, लखन शर्मा (रायपुर), पर्यावरणविद दिलीप बाघेला, अवधेश शर्मा, राजेंद्र सिंह, लोकेंद्रसिंह चौहान आदि उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!