.
खरगोनमुख्य खबरे

बड़वाह। नर्मदा में मिले शव की हुई शिनाख्त…इंदौर का रहने वाला था मृतक…परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप …नहाते समय लाइव आए थे उसके दोस्त…

.

कपिल वर्मा बड़वाह। शनिवार सुबह नर्मदा नदी में एक शव मिला था। जिसे गोताखोरों की मदद से बाहर निकालकर शासकीय अस्पताल लाया गया। इधर पुलिस भी युवक की शिनाख्त के लिए जुट गई थी। युवक शिनाख्त इंदौर निवासी 19 वर्षीय सुजल पिता ओमप्रकाश यादव के रूप में हुई हैं। वह अपने दोस्तों के साथ नावघाट खेड़ी स्थित नर्मदा नदी में नहाने आया था। इस दौरान वह गहरे पानी में चले गया। जिसमें उसकी नदी में डूबने से मौत हो गई। उपनिरीक्षक पदम सिंह मौर्य ने बताया की वह अपने दोस्तों के साथ आया था। घर पर काम करने का बोल कर निकला था। इसके दोस्त घर पर जा कर सो गए थे। बाद में घर पर बताया। वहीं मृतक के मामा विजय यादव ने बताया की सुजल अपने दोस्तों के साथ आया बोले की हम कंपनी में काम करते हैं कंपनी में काम करने जा रहे हैं। जब घर नहीं लौटे तो उसे फोन किया तो उसका फोन बंद आ रहा था। जिसके बाद उसके दोस्तों से संपर्क किया। नौ बजे फिर उसका एक दोस्त आया और सुजल का पूछने लगा की सुजल आ गया क्या घर। हमने बोला तुम्हारे साथ तो गया था। फिर हमें उसके दोस्त को डराया फिर वह बोलने लगा की हम पांच दोस्त नर्मदा नहाने गए थे। वहा पर सुजल डूबने लगा तो हम उसे वहीं छोड़ कर भाग आए। साथ में उसका मोबाइल भी ले आए। उसके मोबाइल को भैरो घाट पर फेक दिया। हमको ये अंदेशा हैं की मेरे भांजे को बहला-फुसलाकर ले गए। क्यों की जिन लड़कों के साथ वह आया था उसमे से एक के साथ पुराना आपसी विवाद था। इसलिए हमे लग रहा हैं की उसकी हत्या की गई हैं। इसी के साथ सुजल अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर लाइव भी आया था। जिससे हमे पता लगा उसके साथ साथ कौन कौन हैं।

IMG 20240713 WA0054

डूबता देख भागे दोस्त— मृतक के मामा ने बताया कि जो युवक साथ गए थे वह सूजल की जानकारी देने में आनाकानी कर रहे थे। तब उसके साथ गए दोस्त से सख्ती से पूछा तो उसने पूरा घटनाक्रम बताया वहीं सूजल ने उसके सोशल मीडिया पर लाईव वीडियो चलाया था। उससे भी बाकी दोस्तों के बारे में जानकारी मिल गई। सूजल को जो दोस्त उसे मरा हुआ छोड़कर इंदौर चले गए थे, उसी में से एक दोस्त सुबह नौ बजे सुजल के ही बारे में घर पुछने आया। उसने घर आकर पुछा कि सूजल आया क्या। वहीं जब हमने सूजल के कपड़े एवं मोबाईल को लेकर जानकारी ली तो उसमें कुछ ने भैरव घाट पर फेंकने की बात कहीं वहीं कुछ दोस्तों ने रणजीत हनुमान मंदिर के आसपास तोड़ने की बात कहीं। इससे दोस्तों पर शक ओर गहरा गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!