मुख्य खबरेसेंधवा

सेंधवा; मॉर्निंग योगा ग्रुप सदस्यों ने दीपावली मिलन समारोह मनाया

सेंधवा। मॉर्निंग योगा ग्रुप के तत्वाधान में निवाली रोड स्थित राजेंद्र भोजनालय में दीपावली मिलन समारोह ग्रुप के सदस्यों द्वारा उत्साह और उमंग से मनाया गया। आयोजन स्थल पर सामूहिक डांस और गीतों की सुमधुर प्रस्तुति ने प्रोग्राम में चार चांद लगा दिए। इस अवसर पर चेयर रेस प्रतियोगिता हुई। चेयर रेस के विजेता चांदनी मोटवानी और भीमराज पवार रहे। सभी सदस्यों ने एक दूसरे को दीवाली की शुभकामनाएं दी। रात्रि भोजन के पश्चात कार्यक्रम समाप्त हुआ। इस अवसर पर ग्रुप सदस्य परेश सेठिया, शीतल गांधी, नीलेश जैन, प्रतीक भावसार, भीमराज पवार, डॉ जैन, अशोक सकलेचा, आनन तायल, संतोष भाई, रामबहादुर, श्याम सुंदर तायल, दिनेश अग्रवाल, उमेश भाई, शांतिलाल सोलंकी, सुरेश मित्तल, चेतन मंगल, भरत मोटवानी, दुर्गा गुप्ता, पिंकी यादव, नेहा चौहान, रानी सोनी, आशा शर्मा, नयन खंडेलवाल, रुचि गर्ग, स्वाति चौधरी, मीना सोनी, मेघा गांधी, दीप्ति सोनी, कविता भावसार, कश्मीरा सेठिया, तृप्ति वडेरा, चांदनी मोटवानी, मनीषा चौरसिया उपस्थित थे।

a55e00cc 4acf 4ced 9139 d47b65f5c83c

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!