इंदौर

देश में फेल रही नफरत के खिलाफ सकारात्मक रूप से जन संवाद करना जरूरी…..दिग्विजय सिंह

देश की परेशानियों को लेकर आवाज उठा रहे राहुल गांधी

देश में फेल रही नफरत के खिलाफ सकारात्मक रूप से जन संवाद करना जरूरी…..दिग्विजय सिंह

देश की परेशानियों को लेकर आवाज उठा रहे राहुल गांधी

इंदौर। भारत में सबसे पहली बार राहुल गांधी की भारत जोड़ो के साथ भारत जोड़ो न्याय यात्रा की पहली पुस्तक का विमोचन इंदौर में हुआ।
पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल ने यात्रा खत्म होने के बाद से ही यात्रा को एक अविस्मरणीय पलो के साथ सचित्र वर्णन करते हुए उसे पुस्तक के रूप में संजोया।
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की उपस्थिति में रविवार को पुस्तक का विमोचन किया गया, जिसके अंतर्गत शुरुआत में 15 मिनट की संपूर्ण यात्रा के वीडियो क्लिपिंग भी सभी को दिखाई गई।
इसके बाद कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए सभी अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया।
हमारे देश में और सनातन धर्म में यात्राओं का अपना महत्व होता है। आप देखेंगे कि आज से लगभग 2500 साल पहले 8 साल की उम्र में आदि शंकराचार्य ने अपने गुरु के चरणों में बैठकर दीक्षा ली। इस देश में राजनीतिक तौर पहली पदयात्रा चंद्रशेखर जी ने की थी। इस देश में फेल रही नफरत के खिलाफ सकारात्मक रूप से जन संवाद करना जरूरी है।
मैंने अपने जीवन में 5 सूत्र पर अमल किया है। संवाद, संपर्क व अन्य हैं। 2017 में मैंने तय किया कि मुझे नर्मदा जी की यात्रा करनी है। कई कठिनाई भी आई, लेकिन यात्रा नहीं रुकी।
मुझसे पूछा गया कि यदि राहुल जी यात्रा करें तो आपकी राय है। मैंने कहा कि इससे अच्छी बात तो हो ही नहीं सकती है। आज वे देश की परेशानियों को लेकर जो आवाज उठा रहे हैं, उसकी आज आवश्यकता है।
सफल लोकतंत्र के लिए निष्पक्ष चुनाव आवश्यक है।
मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद दिग्विजय सिंह ने यह बात रविवार को इंदौर में कही।
अवसर रहा पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल द्वारा संकलित और संयोजित पुस्तक के लोकार्पण का, जो विद्यासागर स्कूल सभागृह में दोपहर में दिग्विजय सिंह ने किया। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर आधारित इस पुस्तक के विमोचन कार्यक्रम में प्रारम्भ में दीप प्रज्वलन पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, रघु परमार, शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने किया।
इस अवसर पर सत्यनारायण पटेल ने सज्जन सिंह वर्मा का स्वागत किया। राधेश्याम पटेल और चेतन सिंह चौधरी ने दिग्विजय सिंह का स्वागत किया। श्री पटेल ने बताया कि इस पुस्तक के लेखन में अनिल त्रिवेदी, मदन परमालिया, जगदीश जोशी और प्रीतीश राजू ने काफी सहयोग किया है।
इस मौके पर सत्यनारायण पटेल ने कहा कि पुस्तक की साल भर पूर्व दिल्ली में लॉन्चिंग करनी थी। इस यात्रा की शुरूआत में मुख्य कन्वेनर के रूप में दिग्विजय सिंह जी थे। आज उनकी उपस्थिति में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की किताब का लोकार्पण हो रहा है। यह भारत की पहली किताब है। देश की एकता और अखंडता को लेकर यह यात्रा की गई थी। यह सबसे बड़ी यात्रा राहुल गांधी जी ने की थी।
इस आयोजन में श्री सिंह की धर्मपत्नी अमृता सिंह, बालमुकुंद गौतम (पूर्व विधायक),कृपा शंकर शुक्ला,सुरेश मिंडा, सुदामा चौधरी,अमन बजाज,सीमा सोलंकी,राकेश यादव, राहुल निहोरे, सुरजीत चड्ढा, सदाशिव यादव, हरिओम ठाकुर, अफसर पटेल, योगेश परमार, राजू भदौरिया
राजेंद्र मालवीय और रुबीना इकबाल खान उपस्थित रहे।
लोकार्पण समारोह का संचालन रघु परमार ने किया।आभार मदन परमालिया ने माना।

बॉक्स–देशभक्त में की जाएगी भेंट, आत्मीय रिश्ते भी समाहित
‘भारत जोड़ो यात्रा’ के विशेष वर्णन की सचित्र पुस्तिका के लोकार्पण अवसर पर पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल ने बताया कि कांग्रेस के जननायक राहुल गांधी  ने 7 सितंबर 2022 से कन्याकुमारी से लोकतंत्र बचाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की शुरुआत की थी। यात्रा ने 3570 किलोमीटर की दूरी तय की थी। इसका समापन 30 जनवरी 2023 को श्रीनगर में हुआ था। आमजन ने हर राज्य से सीधे तौर पर जुड़कर इस यात्रा को पूर्ण रूप से समर्थन भी दिया था। यात्रा के अविस्मरणीय पलों को संजोये रखने का कार्य सभी के सहयोग से कुछ वर्षों से किया जा रहा था। इसका परिणाम यह हुआ कि यात्रा के 3 वर्ष पूर्ण होने पर इसके संस्मरण, चित्र, खबर, क्लिपिंग सहित अन्य प्रकार की सामग्री का मिश्रण कर पटेल परिवार से गांधी परिवार के आत्मीय सम्बन्ध के कुछ वृत्तांत भी इसमें समाहित करते हुए इसे बेहद प्रभावशील और पठनीय बनाया गया है। इसके अंतर्गत 155 पेज में गांधी और पटेल परिवार की चार पीढ़ियों के कई अविस्मरणीय पलों के सम्बन्ध की मधुरता भी साफ दिखाई देगी। उन्होंने बताया कि रामेश्वर पटेल जी के जमाने से हम काम करते आए हैं। मध्यप्रदेश की राजनीति बिचौली मर्दाना से चलती थी। इस पुस्तक की डिजिटल कॉपी पूरे भारत वर्ष में भेंट भी की जाएगी। इसी के साथ संदर्भ ग्रंथ के रूप में देशभर के कांग्रेस कार्यालय पर भी इसे स्नेहपूर्वक भेंट करते हुए कांग्रेस जन के समक्ष यात्रा का सचित्र वर्णन किया जाएगा।
इसका मुख्य उद्देश्य गांधी परिवार के आजादी के पूर्व से चले आ रहे समर्पण, त्याग, बलिदान के साथ यात्राओं की जरूरत को भी उनके परिवार तक पहुंचाना है।
कार्यक्रम के दौरान मंच से दिग्विजय सिंह  के धर्मपत्नी अमृता सिंह ने अपनी 30 दिन की यात्रा के दौरान उनके अनुभव शेयर किए।

बोले दिग्गी राजा-राहुल  की छवि को बिगाड़ने का अभियान भाजपा और आरआरएस ने चला रखा था।शुरू में तो लोग उत्सुक नहीं थे, लेकिन बाद में डिमांड बढ़ने लगी।तारीख 2 अक्टूबर तय हुई थी, लेकिन राहुल जी ने बोला कि पहले करेंगे यात्रा।आज चुनाव आयोग भाजपा का एक अंग बनकर काम कर रहा।फर्जी से रूप से वोटर बढ़ाए-घटाए जा रहे

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button