.
इंदौर

कैडिला फार्मास्यूटिकल्स ने भारतीय फार्मेसी के जनक, फाउंडर चेयरमैन  इंद्रवदन मोदी की 100वीं जयंती मनाई*

कैडिला फार्मास्यूटिकल्स कंपनी

.

कैडिला फार्मास्यूटिकल्स ने भारतीय फार्मेसी के जनक, फाउंडर चेयरमैन  इंद्रवदन मोदी की 100वीं जयंती मनाई*

*अहमदाबाद।* ,: कैडिला फार्मास्यूटिकल्स कंपनी ने अपने फाउंडर चेयरमैन (संस्थापक अध्यक्ष) श्री इंद्रवदन मोदी की 100वीं जयंती मनाई। श्री मोदी एक दूरदर्शी व्यक्ति थे और उन्हें भारतीय फार्मेसी का जनक माना जाता है।

ऐसे समय में, जब भारत का फार्मास्यूटिकल इकोसिस्टम शुरुआती दौर में था और काफी हद तक आयात पर निर्भर था, तब श्री इंद्रवदन मोदी ने देश में एक आत्मनिर्भर हेल्थकेयर इंफ्रास्ट्रक्चर की तत्काल आवश्यकता को पहले ही समझ लिया था। मजबूत विश्वास और राष्ट्रीय उद्देश्य की गहरी भावना के साथ, उन्होंने कैडिला फार्मास्यूटिकल्स की नींव रखी। यह मज़बूत आधार, इस विश्वास से प्रेरित था कि, बहतरीन क्वालिटी की दवाएं हर भारतीय को सस्ती और आसानी से मिलनी चाहिए।

भारत में देसी दवा का उत्पादन सीमित था और वैज्ञानिक संसाधन कम थे, ऐसे समय में श्री इंद्रवदन मोदी ने दूरदर्शिता दिखाई। उन्होंने रिसर्च, स्थानीय उत्पादन क्षमताओं और टैलेंट डेवलपमेंट में निवेश किया। उनका विज़न, बिज़नेस से आगे बढ़कर हेल्थकेयर, नीति और इनोवेशन के ज़रिए राष्ट्र निर्माण तक विस्तृत था।

पिछले कुछ दशकों में, कैडिला फार्मास्यूटिकल्स कंपनी, भारतीय फार्मास्यूटिकल इंडस्ट्री में एक भरोसेमंद नाम के तौर पर डेवलप हुई है। यह मशहूर फार्मा ब्रांड, अपने संस्थापक की ईमानदारी, दया और वैज्ञानिक उत्कृष्टता के सिद्धांतों को लगातार आगे बढ़ा रहा है। कंपनी की ग्रोथ, आयात पर निर्भरता से लेकर किफायती दवाओं के दुनिया के लीडिंग सप्लायर्स में से एक बनने तक, भारत के फार्मा सेक्टर में हुआ बदलाव दर्शाती है।

*इस अवसर पर डॉ. राजीव मोदी ने कहा कि,* “मेरे पिताजी का दृढ़ विश्वास था कि, दवाइयां सिर्फ एक उत्पाद नहीं हैं, बल्कि एक सामाजिक जिम्मेदारी भी हैं। उन्होंने जब कैडिला शुरू की थी, उस समय भारत में एक मज़बूत फार्मास्यूटिकल आधार की कमी थी। इसके बावजूद, भारतीय विज्ञान में उनका प्रबल विश्वास और समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता कभी कम नहीं हुई। उनका जन्म शताब्दी महोत्सव मनाने के समय, हम उनके विज़न, नैतिक और आसानी से उपलब्ध हो ऐसी स्वास्थ्य देखभाल के ज़रिए मानवता की सेवा करने की अपनी वचनबद्धता व्यक्त करते हैं।

एक सदी बाद भी, उनके आदर्श, वैज्ञानिकों एवं हेल्थकेयर प्रोफेशनल और कैडिलियनों की पीढ़ियों को लगातार प्रेरित करते हैं। साथ ही, उनके मूल्य इस विश्वास को और मज़बूत करते है कि, सच्चा नेतृत्व केवल सफलता से नहीं, बल्कि प्रभावी असर से मापा जाता है।

Show More

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!