
भाजपा इंदौर महानगर की नई नगर कार्यकारिणी की घोषणा
इंदौर। भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल जी की सहमति से भाजपा इंदौर महानगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा द्वारा नई नगर कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। घोषित टीम में कुल 33 पदाधिकारी शामिल हैं, जिनमें 8 नगर उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री और 8 नगर मंत्री सहित विभिन्न दायित्वों का वितरण किया गया है।
उपाध्यक्ष के रूप में हरप्रीत सिंह सूदन (बक्शी), राकेश शर्मा, वासुदेव पाटीदार, भरत पारख, भूपेन्द्र केसरी, गौतम शर्मा, दिपेन्द्र सिंह सोलंकी और डॉ. दिप्ती हाड़ा को स्थान मिला है। महामंत्री पद का दायित्व सुधीर कोल्हे, कैलाश पिपले और महेश कुकरेजा को सौंपा गया है।
नगर मंत्री के रूप में कंचन गिदवानी, अजय शर्मा (पप्पू), नेहा शर्मा, मंजू ठाकुर, इंदु श्रीवास्तव, गुलशन यादव, नारायण पालीवाल और स्वाति काशिद को शामिल किया गया है। इसके अलावा सचिन बंसल को कोषाध्यक्ष, हेमराज वाडिया को सह-कोषाध्यक्ष तथा विशाल यादव को कार्यालय मंत्री नियुक्त किया गया है।
आईटी, मीडिया और सोशल मीडिया सहित अन्य दायित्वों का भी वितरण किया गया है, जिसमें वरुण पाल को मीडिया प्रभारी, दीपांश खण्डेलवाल को आईटी प्रभारी और सुखविंदर (मन्नी) भाटिया को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया है।



