
अग्रसैन सोशल ग्रुप महिला प्रकोष्ठ नेअंतरराष्ट्रीय महिला दिवस विशिष्ठ उपलब्धियों के लिये 18 महिलाओं को सम्मानित किया
इंदौर । अग्रसैन सोशल ग्रुप महिला प्रकोष्ठ ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ठ उपलब्धियों के लिये 18 महिलाओं को सम्मानित किया गया। सभी महिलाओं को दुपट्टा पहनाकर स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया।
महिला प्रकोष्ठ समन्वयक श्रीमति शशि गर्ग, संचालिका अमिता मित्तल , प्रियंका बंसल ने बताया की इस अवसर पर सविता जिन्दल(समाज सेविका) प्राची गर्ग (सिक्का स्कूल)सुमन गोयल , निशा अग्रवाल (समाज सेवीका)अलका गोयल(अध्यक्षा महिला प्रगति क्लब)पूजा अग्रवाल (राष्ट्रपति अवार्ड) निर्मला गुप्ता ( प्राचार्या )अंजली मित्तल (शिक्षिका )राधा अग्रवाल (शिक्षिका ),वर्षा बंसल, डिंपल अग्रवाल को सम्मानित किया गया।इस अवसर पर श्री अग्रवाल महिला प्रगति क्लब की नवनिर्वाचित अध्यक्षा अलका गोयल ने कहा इस सम्मान ने हमारे दायित्व को और पक्का कर दिया है। हम महिला सशक्तिकरण की दिशा में सार्थक प्रयास करते रहेंगे। कुमारी पूजा अग्रवाल ने कहा की हौसले बुलन्द हो तो कोई भी बाधा हमारा रास्ता नही रोक सकती है। कार्यक्रम का संचालन किरण सिंघल ने किया। आभार 





