अग्रसैन सोशल ग्रुप द्वारा कृष्ण पूरा छतरी हॉल में 28 वी खुली चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन सम्पन्न।
-300 से अधिक सभी समाजो के विभिन्न स्कूलो के बच्चों ने बड़े उत्साह से भाग लिया।

अग्रसैन सोशल ग्रुप द्वारा कृष्ण पूरा छतरी हॉल में 28 वी खुली चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन सम्पन्न।
-300 से अधिक सभी समाजो के विभिन्न स्कूलो के बच्चों ने बड़े उत्साह से भाग लिया।
इंदौर।अग्रसैन सोशल ग्रुप द्वारा कृष्ण पूरा छतरी हॉल में 28 वी खुली चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमे 300 से अधिक सभी समाजो के विभिन्न स्कूलो के बच्चों ने बड़े उत्साह से भाग लिया। वरिष्ठ समाजसेवी प्रेमचंद गोयल, अरविन्द बागडी, मुरलीधर धामानी ,नकुल
पाटोदी मुख्य अतिथियों ने सभी विजेताओं को पुरुस्कार प्रदान किये।
ग्रुप समन्वयक राजेश गर्ग, संचालक द्व्य शिव जिन्दल, विनोद गोयल ने बताया की सभी बच्चों ने प्रकृति पर्यावरण ,भारतीय त्योहार, मेरे सपनों का भारत, विषय पर सुन्दर सुन्दर चित्र बनाये। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चों को हेमन्त अग्रवाल ,उमेश बिन्दल ने आकर्षक उपहार दिये गये। ग्रुप के संजय मंगल, कमलेश मित्तल, राजकुमार बंसल ,राजू बंसल ,डॉक्टर गोविन्द सिंघल, हरीश अग्रवाल,सतीश गोयल ,मनीष मित्तल, महेन्द्र सिंघल , निरंजन गुप्ता ने सभी बच्चों एवं उनके अभिभावकों का सुगन्धित इत्र एवं पुष्प से स्वागत किया। शशि गर्ग, प्राची गर्ग ,सविता जिन्दल ,अंजली मित्तल ,माधुरी गर्ग ने भावना मालवीय निर्णायक को समृति चिन्ह प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन शरद गोयल ने किया।