इंदौरब्रेकिंग न्यूज़

 सफेद कार को रंगबिरंगी कर प्रचार में चलाया जा रहा था, यातायात पुलिस ने किया 5000 का जुर्माना

सफेद कार को रंगबिरंगी कर प्रचार में चलाया जा रहा था, यातायात पुलिस ने किया 5000 का जुर्माना

इंदौर । शहर के सुगम, सुरक्षित, सुखद यातायात हेतु नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक लाने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त, नगरीय इंदौर  संतोष कुमार सिंह व अतिरिक्त पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर  मनोज कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन व पुलिस उपायुक्त यातायात प्रबंधन  अरविंद तिवारी के दिशा निर्देशन में यातायात प्रबंधन पुलिस द्वारा सघन यातायात जागरूकता अभियान चलाया जा रहा हैं, इस दौरान नियमो का उल्लंघन करने पर सख्त कार्यवाही भी की जा रही है।

यातायात पुलिस के सूबेदार सुमित बिलोनिया व टीम राजीव गांधी चौराहा पर यातायात प्रबंधन कर रहे थे। इस दौरान एक रंगीन टैक्सी कार को रोका गया दस्तावेज परीक्षण के उपरांत रजिस्ट्रेशन में निहित वाहन का रंग सफ़ेद पाया गया परंतु वाहन मालिक द्वारा वाहन में परिवर्तन कर वाहन को हरे एवं पीले रंग में परिवर्तित कर एडवरटाइजिंग वाहन टैक्सी में चलाया जा रहा था। इस पर जुर्माना 5000 रुपये मौके पर जमा करवाया और नियमो का पालन करने की हिदायत दी।

Show More

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!