इंदौरमुख्य खबरेराजनीति

श्री चंद्रप्रभाष शेखर जी पंचतत्व में विलीन

राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार


कांग्रेसजनों व स्नेहीजनों जनों ने दी अंतिम विदाई

इंदौर ~कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री श्री चंद्र प्रभाष शेखर जी का अंतिम सरकार राजकीय सम्मान के साथ संपन्न हुआ।
शवयात्रा के पूर्व, शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्री सुरजीत सिंह चड्ढा ने उनके पार्थिव शरीर पर गोल चक्र समर्पित कर अंतिम विदाई दी।
प्रदेश के पूर्व मंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री सज्जन सिंह वर्मा शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्री सुरजीत सिंह चड्ढा,जिला काग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव, पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष पंडित कृपा शंकर शुक्ला, शहर कांग्रेस के संगठन मंत्री श्री महेंद्र सिंह रघुवंशी,प्रवक्ता जौहर मानपुरवाला,वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री दिलीप राजपाल जी ने भी शेखर जी के पार्थिव शरीर पर कांग्रेस ध्वज समर्पित कर कांग्रेस पार्टी की ओर से श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर शहर कांग्रेस के स्थाई मंत्री श्री द्वारका प्रसाद चौबे व सहायक स्थाई मंत्री श्री राजकुमार यादव भी उपस्थित थे।
श्री शेखर जी के निवास स्थान पूर्व लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन ने भी अपनी श्रद्धांजलि दी।
शवयात्रा प्रारंभ होने के पूर्व,शासन की ओर से पुलिस कर्मियों ने उन्हें अंतिम सलामी दी।
शमशान स्थल पर आयोजित शोकसभा में सर्वश्री पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी,पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा राजीव सिंह,राजेश शर्मा नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे,सत्यनारायण सत्तन, कमल गुप्ता, कीर्ति राणा, अनिल त्रिवेदी, रामेश्वर गुप्ता आदि ने श्रद्धांजलि देते हुए श्री शेखर जी को संत राजनेता बताते हुए उन्हें कुशल प्रशासक व श्रेष्ठ संगठन कर्ता बताया व इंदौर के विकास में उनके योगदान को सराहा व कहा कि इंदौर उन्हें सदैव याद रखेगा।।।
अंतिम यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह,श्रीमती सुमित्रा महाजन,सज्जन सिंह वर्मा,सत्यनारायण सत्तन,पंडित कृपा शंकर शुक्ला,जीतू पटवारी,सज्जन वर्मा,अश्विन जोशी,प्रमोद टंडन,अर्चना जायसवाल,देवेन्द्र सिंह यादव,मनोहर बैरागी,अरविंद तिवारी,ह्रदय दीक्षित,के,के मिश्रा,चिंटू चोकसे, प्राचीलाल मेड़ा,राजेश शर्मा,ठाकुर जितेंद्र सिंह,रमेश यादव उस्ताद,गिरधर नागर,अनिल त्रिवेदी,पंकज संघवी,दिलीप राजपाल सुरेश मिंडा,अरविंद बागड़ी कैलाश दत्त पांडे,अमन बजाज ,नरेंद्र हिरवानी,राजीव सिंह,जेपी धनोपिया,कमल गुप्ता,सोहराब पटेल, घनश्याम जोशी,विवेक खंडेलवाल,अमित चौरसिया एवं जौहर मानपुरवाला उपस्थित थे। मुखाग्नि ज्येष्ठ पुत्र आशीष शेखर ने दी।

Show More

Related Articles

Back to top button