
इंदौर।विश्व जागृति मिशन मंडल द्वारा आज लोक व्यखायत आचार्य सुधांशु महाराज जन्मोत्सव श्री अन्नपूर्णा मंदिर के परिसर शिव मंदिर में रुद्राभिषेक करके मनाया। ११ विद्वान पंडितो ने भगवान शिव भोलेनाथ का पंचामृत से अभिषेक किया गया। यजमानों ने विधिविधान से रुद्राभिषेक किया गया।
मंडल के महामंत्री कृष्णमुरारी शर्मा, दिलीप बडोले, अनिल शर्मा, विजय पांडे , राजेश विजयवर्गीय ने बताया कि
लोक विख्यात संत आचार्य सुधांश महाराज जन्मोत्सव संपूर्ण भारत के ९० मंडलों ने एक साथ रुद्राअभिषेक करके जन्मोत्सव मनाया । इस अवसर पर सैकड़ो भक्त उपस्थित थे।अंत में भगवान भोलेनाथ की महाआरती हुई एवम प्रसाद वितरण हुआ।