विविध

इन्दौर के चार चौराहों पर, चलाया विशेष यातायात जागरूकता अभियान

नियमो का पालन करने वालो को सराहा, तो उल्लंघन करने पर हुई कार्यवाही

रिष्ठ अधिकारियों द्वारा बेहतर व्यवस्था के लिए दिए दिशा निर्देश।

इंदौर शहर में सुगम, सुरक्षित व सुखद यातायात हेतु नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक लाने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त, नगरीय इंदौर  संतोष कुमार सिंह व अतिरिक्त पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर  मनोज कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन व पुलिस उपायुक्त, यातायात प्रबंधन  अरविंद तिवारी के दिशा निर्देशन में यातायात प्रबंधन पुलिस द्वारा पलासिया, रेडिसन, टॉवर, चाणक्यपुरी चौराहा पर विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा हैं।

जागरूकता अभियान के दौरान यातायात पुलिस द्वारा नियमों का पालन करने वाले वाहन चालको की सराहना की जा रही है और जो वाहन चालक यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए गए उन पर कार्रवाई भी की जाएगी। आज दिनांक को पलासिया चौराहा, रेडिसन चौराहा, टावर चौराहा, चाणक्यपुरी चौराहा से इस अभियान का शुभारंभ किया गया।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त  मनोज कुमार श्रीवास्तव, पुलिस उपायुक्त, यातायात प्रबंधन  अरविंद तिवारी, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त यातायात क्षेत्र-1  अरविंद तिवारी, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त यातायात क्षेत्र- 2,  संतोष कुमार कौल द्वारा चौराहों पर भ्रमण कर उक्त व्यवस्था में लगे कर्मचारियों/ अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए।  मुहिम के दौरान बिना नंबर या स्टाइलिश नंबर प्लेट, मोडिफाइड साइलेंसर का उपयोग करने वाले, गलत दिशा में वाहन चलाने वाले, तीन सवारी बैठाने वाले, रेड लाइट का उल्लंघन करने, ब्लेक फ़िल्म आदि वाहनों पर कार्रवाई की गई। यातायात पुलिस द्वारा चारों चौराहा पर माइक से अनाउंसमेंट कर वाहन चालकों से यातायात नियमों के पालन में सहयोग की अपील भी की गई। वाहन चालकों को गलती का एहसास करने के लिए यातायात प्रबंधन में सहयोग भी लिया गया ।

Show More

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!