इंदौर

महिलाओं के लिए दो नए योग केन्द्रों सहित शहर में जल्द ही छह नए निःशुल्क योग केन्द्र स्थापित होंगे

बालाजी सेवार्थ विनोद अग्रवाल फाउंडेशन एवं चमेलीदेवी योग केन्द्र की कोर कमेटी की बैठक में लिए गए अनेक निर्णय

महिलाओं के लिए दो नए योग केन्द्रों सहित शहर मेंजल्द ही छह नए निःशुल्क योग केन्द्र स्थापित होंगे

बालाजी सेवार्थ विनोद अग्रवाल फाउंडेशन एवं चमेलीदेवी योग केन्द्र की कोर कमेटी की बैठक में लिए गए अनेक निर्णय

इंदौर। बालाजी सेवार्थ विनोद अग्रवाल फाउंडेशन एवं चमेलीदेवी योग केन्द्र द्वारा जल्द ही शहर में 6 नए योग केन्द्र खोलने का निर्णय लिया गया है। इनमें से 2 योग केन्द्र, अनूप नगर एवं गुमाश्ता नगर में केवल महिलाओं के लिए संचालित होंगे। इसके अलावा इस वर्ष 21 जून को योग दिवस पर भी अनेक वृहद कार्यक्रम आयोजित होंगेl शहर में वर्तमान में 15 योग केन्द्र संचालित किए जा रहे हैं। आगामी 10 से 12 अप्रैल तक महिलाओं के लिए पहला योग शिविर रामद्वारा अनूप नगर, एलआईजी चौराहा पर आयोजित होगा। तदपश्चात 13 अप्रैल से यहां नियमित निशुल्क योग कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। दूसरा योग केन्द्र केवल महिलाओं के लिए गुमाश्ता नगर में भी जल्द शुरू होगा।
फाउंडेशन के चेयरमैन विनोद अग्रवाल एवं समाजसेवी प्रेमचंद गोयल की प्रेरणा से अब तक शहर में 15 योग केन्द्र स्थापित किए जा चुके हैं। फाउंडेशन के अग्रवाल हाउस, यशवंत निवास रोड स्थित कार्यालय पर आयोजित कोर कमेटी की बैठक में निर्णय लिया गया है कि जल्द ही शहर में अनूपनगर, गुमाश्ता नगर, द्वारकापुरी, महालक्ष्मी नगर, मल्हारगंज और सांई कृपा कॉलोनी पर 6 नए योग केन्द्रों की स्थापना की जाएगी। इनमें से अनूपनगर में 10 अप्रैल से ही इसके केन्द्र की शुरुआत हो रही है। बैठक में विनोद अग्रवाल, प्रेमचंद गोयल, वंशिका तपन अग्रवाल, किशोर गोयल, श्रीमती आशा बी. जैन, प्रवीण मिश्रा, शरद कदम, राजू यादव एवं रिंकू अग्रवाल भी उपस्थित थे। बैठक में योग से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर महत्वपूर्ण चर्चा हुई और 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृहद आयोजन करने का निर्णय भी लिया गयाl
अनूप नगर, एलआईजी चौराहा स्थित रामद्वारा पर तीन दिवसीय निशुल्क योग शिविर का आयोजन चमेलीदेवी योग केन्द्र, बालाजी सेवार्थ विनोद अग्रवाल फाउंडेशन एवं अनंतश्री सुखराम ट्रस्ट रामद्वारा के तत्वावधान में होगा। यह तीन दिवसीय शिविर 10 अप्रैल से केवल महिलाओं के लिए योगाचार्य मनोज गर्ग एवं योग केन्द्र प्रभारी श्रीमती आशा बी. जैन के निर्देशन में होगा। शिविर के तुरंत बाद 13 अप्रैल से यहां महिलाओं के लिए निशुल्क योग केन्द्र प्रारंभ हो जाएगा। इस दौरान दिव्या शर्मा, गायत्री पानेरी और अंशिका व्यास द्वारा भजन, योगा तथा हास्य योग, मेडिटेशन और त्राटक का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। प्रतिदिन शाम को 4.30 बजे से केवल महिलाओं की नियमित निशुल्क योग क्लासेस भी यहां शुरू हो जाएंगी।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button