मराठी सोशल ग्रुप द्वारा आयोजित जत्रा के 25 वर्ष में प्रवेश होने पर 25 से ज्यादा वृद्धाश्रम सहित अनेक आश्रमों में हापुस आम किए वितरित
मराठी सोशल ग्रुप

*मराठी सोशल ग्रुप द्वारा आयोजित जत्रा के 25 वर्ष में प्रवेश होने पर 25 से ज्यादा वृद्धाश्रम सहित अनेक आश्रमों में हापुस आम किए वितरित*
इंदौर। मराठी सोशल ग्रुप ट्र्स्ट के सुधीर दांडेकर, राजेश शाह ने बताया कि संस्था द्वारा आयोजित किया जाने वाला सालाना आयोजन जत्रा इस वर्ष अक्टोबर में अपना 25वा संस्करण (सिल्वर जुबली ) मनाएगा। इस गरिमामयी उपलब्धि के अवसर पर संस्था द्वारा वर्ष भर समाज सेवा के विभिन्न कार्य किये जा रहे है। गत माह अप्रेल में विशेष कर खिलाडियो हेतु स्वास्थ शिविर का आयोजन किया गया था।
श्रीमती तृप्ति महाजन एवं हर्षवर्धन लिखिते के संयोजन में संस्था के सदस्यों द्वारा इन्दौर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित 25 से ज्यादा वृद्धाश्रम, अनाथ आश्रम, मन्द बुद्धि बच्चो के आश्रम, निराश्रित हेतु आश्रम, दृष्टिहीन सहित अनेक आश्रमों में हापुस आम वितरित किए।आश्रम निवासी बच्चे, वृद्घ, निराश्रित, हापुस आम पाकर बहुत खुश हुए। श्रीमती तृप्ति महाजन ने बताया कि यही खुशी संस्था का एकमेव उद्देश्य है।