मप्र में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी व इंदौर के दो विधायक शुक्ला व पटेल भाजपा में हुए शामिल

भोपाल।
इंदौर कांग्रेस के दो सबसे रईस पूर्व विधायकों ने भाजपा ज्वाइन कर ली है। इंदौर-1 के पूर्व विधायक संजय शुक्ला और देपालपुर के पूर्व विधायक विशाल पटेल ने आज शनिवार सुबह भोपाल स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचकर भाजपा की सदस्यता ली। यहां मुख्यमंत्री मोहन यादव, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की मौजूदगी में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री सुरेश पचौरी, धार के पूर्व सांसद गजेंद्रसिंह राजूखेड़ी व इंदौर-1 के पूर्व विधायक संजय शुक्ला और देपालपुर के पूर्व विधायक विशाल पटेल ने भाजपा जॉइन की।
बता दे चार बार के सांसद सुरेश पचौरी कांग्रेस की सरकार में कई मंत्रालयों के केंद्रीय राज्य मंत्री रह चुके हैं। सुरेश पचौरी 56 साल कांग्रेस में रहे। उन्हें राजीव गांधी और सोनिया गांधी का बेहद करीबी माना जाता था।
बता दे पूर्व मंत्री सुरेश पचौरी ने 1972 में एक युवा कांग्रेस कार्यकर्ता के रूप में अपना राजनीतिक जीवन शुरू किया था। उन्होंने मनमोहन सरकार में विभिन्न मंत्रालयों में केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में कार्य किया है। 1984 में वे राज्य युवा कांग्रेस अध्यक्ष बने। वे लगातार चार बार राज्यसभा सांसद रहे। पहले 1984 में राज्यसभा के लिए चुने गए और 1990, 1996 और 2002 में फिर से चुने गए। एक केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में उन्होंने रक्षा, कार्मिक, सार्वजनिक शिकायत और पेंशन, और संसदीय मामले और पार्टी के जमीनी स्तर के संगठन कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष भी रहे।

दो बार मैदान में उतरे और हारे
सुरेश पचौरी ने अपने राजनीतिक करियर में केवल दो बार चुनाव लड़ा और दोनों बार हार का सामना करना पड़ा। 1999 में उन्होंने भोपाल सीट से उमा भारती के खिलाफ चुनाव लड़ा, लेकिन 1.6 लाख से ज्यादा वोटों से हार गए। इसके बाद साल 2013 में भोजपुर से शिवराज सिंह चौहान सरकार में मंत्री और दिवंगत सीएम सुंदरलाल पटवा के भतीजे सुरेंद्र पटवा के खिलाफ चुनाव लड़ा। उस दौरान भी उन्हें हार का सामना करना पड़ा।