इंदौर

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने किया मेट्रो सफर, बताया ‘विकसित भारत’ का प्रतीक

इंदौर मेट्रो में सवार हुआ नया भारत

*”इंदौर मेट्रो में सवार हुआ नया भारत*

*भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने किया मेट्रो सफर, बताया ‘विकसित भारत’ का प्रतीक”*

इंदौर।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत की दिशा में बढ़ते इंदौर शहर में आज एक ऐतिहासिक क्षण उस समय देखने को मिला जब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ इंदौर मेट्रो का सफर किया।इस अवसर पर उनके साथ महापौर पुष्यमित्र भार्गव, भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, जिला अध्यक्ष श्रवण चावड़ा, राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार, विधायक रमेश मेंदोला, गोलू शुक्ला सहित संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

मेट्रो स्टेशन पर मौजूद अधिकारियों ने सभी अतिथियों को इंदौर मेट्रो परियोजना की तकनीकी, संरचनात्मक और भविष्य की विस्तार योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा— *“आज मुझे प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के नेतृत्व में विकसित हो रहे नए भारत की छवि इंदौर मेट्रो में दिख रही है। यह मेरे लिए गर्व का क्षण है कि मुझे सभी जनप्रतिनिधियों के साथ इस आधुनिक मेट्रो में यात्रा करने का अवसर मिला। 11 वर्षों की सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का जो संकल्प प्रधानमंत्री मोदी जी ने लिया है, वही तेज़ गति और आधुनिकता इस मेट्रो परियोजना में परिलक्षित हो रही है।”*

मेट्रो परियोजना इंदौर जैसे स्मार्ट सिटी के लिए स्मार्ट मोबिलिटी का एक सशक्त उदाहरण है, और आने वाले समय में यह शहर की रफ्तार को और गति देगा।इंदौर मेट्रो न केवल यातायात का साधन है, बल्कि यह प्रधानमंत्री के ‘विकसित भारत’ के दृष्टिकोण का जीवंत प्रतीक बनकर उभर रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button