मुख्य खबरेसेंधवा

सेंधवा; नवमी बड़ी बिजासन माता दरबार में 2 लाख से अधिक भक्तों ने नवाया शीश, बाबदड़ से निकली विशाल चुनरी यात्रा, छोटी बिजसन माता मंदिर में भंडारा हुआ

सेंधवा। रोहित कोली। शहर से 16 किमी दूर मध्य प्रदेश-महाराष्ट्र की सीमा पर सतपुड़ा की पहाड़ियों में स्थित मां बड़ी बिजासनी मंदिर में शुक्रवार को नवरात्र की नवमी पर 2 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने माता दरबार में शीश नवाया। नवमी पर श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते मुंबई आगरा नेशनल हाईवे पर बिजासन घाट में कई किलोमीटर में वाहन रेंगते हुए गुजरे। नवमी पर अलसुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ माता दर्षन को उमड़ी। दोपहर से रात तक मंदिर के दोनों हाल और बाहर का परिसर श्रद्धालुओं से खचाखच भर रहा। घंटों कतार में खड़े रहने के बाद श्रद्धालुओं को माता के दर्शन हुए। मंदिर समिति और प्रशासन ने श्रद्धालुओं के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की थी। मंदिर समिति द्वारा शनिवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

a01f001f aac6 4c11 9799 08d3647cbafe
fbd23405 73e8 4231 8389 289bd09f29a1

बाबदड़ से निकली चुनरी यात्रा– शुक्रवार को सेंधवा अंचल के ग्राम बाबदड़ से आंछली होते हुए ग्राम जामनिया में एबी रोड पर निकली। यहां से बड़ी बिजासन माता मंदिर पहुंची। मां बड़ी बिजासन चुनरी यात्रा समिति बाबदड़ के नेतृत्व में निकली 101 मीटर लंबी चुनरी यात्रा में ग्राम बाबदड़, बिजापुरी, चिखली, भामनिया, मोरदड़, हिंदली, मोहाला, अंजनगांव, शहपुरा, आंछली डोंगरगांव, बख्तरीया, बोरली, जुलवानिया के हजारों ग्रामीण शमिल हुए।

1aa0f987 2c70 4073 9f77 4c44fd226e38gg
5ee2491d 9b10 4420 ad58 8a7892f8f90aaa

छोटी बिजसन माता मंदिर में भंडारा हुआ- शुक्रवार को नवमी पर सेंधवा से 3 किमी दूर मां छोटी बिजासन माता मंदिर में हवन पूर्णाहुति के बाद विशाल भंडारा हुआ। प्रातः 11 बजे कन्या भोजन के साथ भंडारा प्रारंभ हुआ। हजारों लोगों ने प्रसादी ग्रहण की।

7d890971 d452 4a35 a644 4a78ece30d19

घर-घर हुआ कन्या पूजन-
नवरात्रि पर्व पर अष्टमी व नवमी पर होने वाले कन्या पूजन पर श्रद्धालुओं ने घर पर कन्या पूजन किया। श्रद्धालुओं ने कन्याओं के पैर धोकर तिलक लगाकर कन्या का पूजन किया। कन्या पूजन कर कन्या भोज कराया गया ।

60c36c47 d2a1 41e0 8300 d23d7d7930f2

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!