इंदौरमध्यप्रदेश

तेज रफ्तार बस ने संतुलन खोया, खाई में पलटी, दो महिलाओं की मौत, 20 से अधिक यात्री घायल

इंदौर से विनोद गोयल की रिपोर्ट।

इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर रविवार दोपहर में बडा हादसा हो गया। इंदौर से खंडवा जा रही यात्री बस पलट गई। हादसे में 2 महिला की मौत हो गई है, जबकि 27 से ज्यादा लोग घायल हैं। बस इंदौर से खंडवा जा रही थी। जो काफी तेज गति में थी। ड्राइवर ने अचानक नियंत्रण खो दिया और हादसा हो गया। हादसा सिमरोल भैरव घाट पर हुआ। राहगीरों ने घायलों को बस से निकाला। कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा। घायलों को एंबुलेंस से इंदौर रेफर किया गया है। सिमरौल थाना पुलिस के मुताबिक महिला अपने बच्चों के साथ यात्रा कर रही थी। अभी महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

IMG 20230305 164905

बताया जा रहा है बस में करीब 35 से 40 यात्री सवार थे। घाट उतरते समय बस का पूरी तरह ब्रेक नहीं लगने से वह नाले में पलट गई। घटनास्थल के पास ही शारदा ढाबा है, यहां मौजूद संतोष जायसवाल ने बताया कि अचानक जोरदार आवाज आने के बाद चीख-पुकार मचने लगी। हम दौड़कर पहुंचे तो महिलाएं और बच्चे रो रहे थे। कई लोग बस में फंसे थे। बस जायसवाल ट्रैवल्स की बताई जा रही है। खरगोन से इसहाक पठान की रिपोर्ट।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!