इंदौरराजनीति

जावरा कम्पाउंड स्थित भाजपा कार्यालय पर आगामी कार्यक्रम को लेकर बैठक आयोजित।

30 अप्रैल तक चलाया जाएगा डॉ.भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान - सुमित मिश्रा

जावरा कम्पाउंड स्थित भाजपा कार्यालय पर आगामी कार्यक्रम को लेकर बैठक आयोजित।

30 अप्रैल तक चलाया जाएगा डॉ.भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान – सुमित मिश्रा

इंदौर।डॉ भीमराव अंबेडकर  के जन्मोत्सव के बाद डॉ भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान के निमित्त किए जाने वाले कार्यक्रमों एवं वक्फ सुधार बिल के सम्बंध में संवाद सभा को लेकर जावरा कंपाउंड स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई।

आगामी दोनों विषयों पर कार्यक्रमों को लेकर संभागीय प्रभारी  राघवेंद्र गौतम  ने बैठक में कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर  के जन्मोत्सव को पार्टी ने देशभर में हर्ष उल्लास के साथ मनाया एवं डॉ अंबेडकर

के जन्मोत्सव पर पार्टी के द्वारा विभिन्न कार्य समाज कल्याण की दिशा में भी किए गए। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा डॉ अंबेडकर के जन्मोत्सव के बाद सम्मान अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आगामी 30 अप्रैल तक आयोजित किए जाएंगे।जिसमें हमारे पार्टी के समस्त पदाधिकारी अनुसूचित जाति के विभिन्न समाजों के प्रबुद्ध लोगों की एक सूची बनाएंगे एवं भारतीय जनता पार्टी द्वारा डॉक्टर अंबेडकर जी के सम्मान में किए जा रहे कार्यों को लेकर चर्चा करेगे। जिसमें डॉक्टर अंबेडकर  को भारत रत्न देना उनके जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित करना एवं अन्य जो भी कार्य डॉ भीमराव अंबेडकर  के सम्मान में पार्टी के द्वारा किए गए हैं इसकी भी चर्चा करेंगे। वहीं दूसरी और कांग्रेस पार्टी ने किस तरह डॉ भीमराव अंबेडकर जी के नाम पर राजनीति की एवं हमेशा से जिस तरह डॉक्टर भीमराव अंबेडकर  का शोषण किया यह बात भी जनता तक पहुंचाएंगे।इस विषय पर इंदौर नगर में मंडल स्तर पर भी पदाधिकारी द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वही वक्फ सुधार बिल के विषय पर भी सभी समाजो एवं धर्म के गुरुओं के साथ सद्भाव बैठक आयोजित करनी होगी। जिसमें वक्फ सुधार बिल को लेकर जन जागृति फैलाई जाएगी।  राघवेंद्र गौतम  ने बताया कि यह सद्भावना बैठक सभी धर्म के धार्मिक संतों एवं गुरुओं के साथ आयोजित करनी है क्योंकि वक्फ सुधार बिल को लेकर समाज में जो भी भ्रांति फैली हुई है उसे दूर करना है।ईसाई समाज भी इस बिल का समर्थन कर रहा है ।वहीं केरल में तो कई कांग्रेस के पदाधिकारी ने कांग्रेस छोड़ दी है और वह बीजेपी में शामिल हो गए हैं, क्योंकि भारतीय जनता पार्टी एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसने वक्फ सुधार बिल पास किया है। इस बिल को सभी समाजों का और धर्म का समर्थन भी मिल रहा है। लेकिन कांग्रेस पार्टी के द्वारा देशभर में षडयंत्र पूर्वक भ्रांति फैलाई जा रही है इसलिए इसे दूर करना है और विभिन्न विधानसभा में संवाद सभा आयोजित करनी है और वक्फ सुधार बिल को लेकर भी सही जानकारी जनता तक पहुंचानी है।

नगर अध्यक्ष  सुमित मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा से डॉक्टर भीमराव अंबेडकर  के साथ भेदभाव ही किया। डॉ अंबेडकर  के ज्ञान और नाम का उपयोग कर कांग्रेस पार्टी ने हमेशा सिर्फ राजनीति की लेकिन जो सम्मान के डॉक्टर भीमराव योग्य थे वह उन्हें नहीं दिया लेकिन भारतीय जनता पार्टी हमेशा से डॉ. भीमराव अंबेडकर  के विचारों एवं उसूलों पर चलती आई है एवं सामाजिक समरसता का उद्देश्य पूरा करने के लिए सजग रहती है इसलिए भारतीय जनता पार्टी के द्वारा डॉक्टर अंबेडकर  के जन्मोत्सव पर भी विभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्यक्रम आयोजित किए गए थे और आगे भी डॉक्टर भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान आगामी 30 अप्रैल तक चलाया जा रहा है। जिसमें शहर के 340 शक्ति केंद्रों समेत सभी विधानसभाओं पर अनुसूचित जाति के विभिन्न समाजों के बुद्धिजीवी एवं प्रबुद्ध जनों को एकत्रित कर यह जानकारी दी जाएगी कि कांग्रेस ने किस प्रकार डॉक्टर भीमराव अंबेडकर  के साथ दुर्व्यवहार किया एवं भारतीय जनता पार्टी ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के सम्मान में कई कार्य किए हैं। जिसमें प्रधानमंत्री द्वारा डॉक्टर भीमराव  के जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया गया। साथ ही उन्हें भारत रत्न की उपाधि से भी सम्मानित किया गया। पंच तीर्थो का निर्माण करना ऐसे ही विभिन्न कार्य भारतीय जनता पार्टी के द्वारा किए गए हैं जिन्हें हमें जनता तक पहुंचाना है एवं अनुसूचित जाति के विभिन्न प्रबुद्ध जनों के साथ चर्चा कर उन्हें यह भी बताना है कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा से ही बाबा साहब के आदर्श पर चलने वाली पार्टी रहेगी। वहीं दूसरी और अगर वक्फ संशोधन बिल की बात करें तो कांग्रेस पार्टी के द्वारा इस बिल का विरोध शुरू से ही षडयंत्र पूर्वक किया जा रहा है क्योंकि कांग्रेस पार्टी के कई ऐसे पदाधिकारी हैं जिन्होंने वक्त की संपत्ति पर कब्जा किया हुआ है इसलिए कांग्रेस पार्टी कभी भी नहीं चाहती थी कि वक्त बिल में संशोधन हो क्योंकि इससे कांग्रेस पार्टी के कारनामे उजागर हो जाएंगे कांग्रेस पार्टी के लोगों के द्वारा बिल के विरोध में भ्रांति भी फैलाई जा रही है और जनता को बरगलाने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन हमें जनता तक सही जानकारी पहुंचानी है। इसी को लेकर शहर के हर वार्ड में हमें बताना है कि यह वक्फ सुधार बिल कितना कल्याणकारी है और इससे देश का और देश में रहने वाले सभी लोगों का कल्याण ही होगा।

IMG 20250420 WA0091

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री  तुलसी सिलावट, संभाग प्रभारी  राघवेंद्र गौतम, नगर अध्यक्ष  सुमित मिश्रा,विधायक  रमेश मेंदोला , गोलू शुक्ला, पूर्व विधायक श्री सुदर्शन गुप्ता,  गोपीकृष्ण नेमा , अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  सूरज केरो,पूर्व आईडिए अध्यक्ष  जयपाल सिंह चावड़ा, प्रदेश प्रवक्ता  आलोक दुबे, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी दिपक जैन टीनू, नगर महामंत्री  सुधीर कोल्हे, मुख्य रूप से उपस्थित रहे ‌।

Show More

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!