इंदौरमध्यप्रदेशमुख्य खबरे

चैंपियंस ट्रॉफी जीत के जुलूस के बाद महू में हुई हिंसा मामले में 13 लोग गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के महू में रविवार रात चौंपियंस ट्रॉफी की जीत के विजय जुलूस पर पथराव के बाद दो पक्षों में झड़प हो गई। देखते ही देखते शहर में तनाव भरा माहौल बन गया। फिलहाल स्थिति कंट्रोल में है। इस मामले में पुलिस ने अब तक कुल 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों पर रासुका लगाने की तैयारी की जा रही है। दरअसल, इंदौर के महू में विजय जुलूस के दौरान दो पक्ष में विवाद हो गया। इसके बाद उपद्रवियों ने पेट्रोल बम फेंके और गाड़ियां तक जला दी। साथ ही कई दुकानों को भी आग के हवाले कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अमला मौके पर पहुंचा और स्थिति को संभालने के लिए लाठीचार्ज कर आंसूगैस के गोले छोड़े। अभी तक हिंसा के पीछे की मुख्य वजहों की जांच की जा रही है।
इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि अब तक 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपियों पर रासुका की भी कार्रवाई करेंगे। भविष्य में इस प्रकार की घटनाएं न हो इसको लेकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी, दोषियों को बक्शा नहीं जाएगा। वहीं कलेक्टर ने अफवाह से बचने की अपील की है। चार लोग घायल हुए थे, जिनकी स्थिति ठीक है, फिलहाल घायलों का एमवाय अस्पताल में इलाज जारी है। महू पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश करने में जुटी है। महू में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है, पूरे क्षेत्र में ड्रोन से नजर रखी जा रही है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।
949295fe 81dc 4aef 942b 73b0378b1e76
76d0d3b3 1e0c 4db7 8dbf 269b8cecff74

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!